Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बोले- बूथ लेवल एजेंट्स की भागीदारी सुनिश्चित करें सियासी पार्टी

Uttrakhand News:मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, बोले- बूथ लेवल एजेंट्स की भागीदारी सुनिश्चित करें सियासी पार्टी

Uttrakhand News:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बैठक कर एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत चर्चा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर के तीसरे चरण में गतिमान दावे एवं आपत्तियों की प्रक्रिया में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम 1960 एवं मेनुअल ऑफ इलेक्टोरल रोल में निहित प्रावधानों की बिंदुवार जानकारी दी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 जुलाई से 13 अगस्त तक कुल 2 लाख 83 हजार 890 दावे एवं आपत्तियां विभिन्न माध्यमों से प्राप्त हुई हैं। जिसके तहत 1 लाख 28 हजार( फार्म-6), 1 लाख 7 हजार (फार्म-7)और 47 हजार (फार्म-8) प्राप्त हुए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी का राजनीतिक दलों से आग्रह

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों से आग्रह करते हुए कहा कि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के दौरान राजनैतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजनैतिक दलों को यह भी अवगत कराया कि वर्तमान में फार्म 6,7 और 8 को डिजिटाइज करने की प्रक्रिया गतिमान है।

अन्य अधिकारी बैठक में रहे मौजूद

बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत, अमेंद्र बिष्ट, बीएसपी से सत्यपाल, आम आदमी पार्टी से श्याम बाबू पांड्य, सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।  

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में ‘लखपति दीदी’ का आंकड़ा 3 लाख पार, महिला सशक्तिकरण में रचा नया इतिहास
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी, परिजनों से की मुलाकात, बोले- शहीद परिवारों के साथ खड़ी है सरकार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीदों के परिजनों के सम्मान एवं उनसे आत्मीय संवाद की कड़ी में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून के भाऊवाला स्थित शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के निवास पर पहुंचे और उनके परिजनों से भेंट की।

Uttrakhand News:हरक सिंह रावत ने कांग्रेस नेता सूरत सिंह नेगी के परिवार से मिले, बोले- प्रताड़ित किया जाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Uttrakhand News:आज कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष डॉ हरक सिंह रावत ने भाजपा के दबंग विधायक उमेश शर्मा काउ के दबाव में पुलिस द्वारा प्रताड़ित किये जा रहे कांग्रेस के नेता सूरत सिंह नेगी के आवास पर जाकर उनसे व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast