President Addresses Nation: स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र ने देश के संबोधन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि अभी के दौर में हर कोई सपने देख सकता है और आगे बढ़ सकता है।
राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व में युद्ध के कारण संकट है। इसके बावजूद भारत की इकॉनोमी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही, उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह तय करे कि संसाधनों की कमी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय के लिए पीछे न छूट जाए।
द्रौपदी मुर्मू ने ऑपरेशन सिंदूर को सराहा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 'ऑपरेशन सिंदूर' को याद करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकी नेटवर्क के सटिक हमले करने की भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता का प्रदर्शन किया है। आतंकवादियों और उनका समर्थन करने वालों को, चाहे वे कहीं भी छिपे हों, उनको छोड़ा नहीं जाएगा। वहीं, सिंधु जल समझौते पर राष्ट्रपति ने कहा कि आतंकवाद को पनाह देने वाले देश के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित करना देशहित में है। खासकर किसानों के लिए यह एक निर्णायक फैसला है।
वीरता पुरस्कार का भी ऐलान
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर सुरक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की, जिनमें 13 मरणोपरांत पुरस्कार शामिल हैं।
Also read: नवंबर 2025 में हुए दिल्ली लाल किला हमले में अल-कायदा था मास्टरमाइंड? संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा