Kal Ka Mausam 15 August 2026: देशभर में मानसून स्क्रिय हो चुका और बारिश भाी लगातार हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 15 अगस्त के लिए देश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के मुताबिक,छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो राजधानी में 15 अगस्त को आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रह सकता है और हल्की बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। आईएमडी के दिल्ली पूर्वानुमान में सुबह से लेकर शाम तक बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लाल किले समेत राजधानी में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के दौरान मौसम पर नजर रखना जरूरी होगा।
उत्तराखंड के मौसम हाल
उत्तराखंड में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है। राज्य के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक जलभराव जैसी स्थिति का खतरा बढ़ सकता है। पूर्वी भारत में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। आईएमडी के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 15 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में भी मानसूनी गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है।
अन्य राज्य का जानें हाल
महाराष्ट्र और गुजरात समेत पश्चिमी हिस्सों में भी कई जगह बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। कुल मिलाकर,15 अगस्त को देश के बड़े हिस्से में मानसून सक्रिय रहेगा।
Also read: नवंबर 2025 में हुए दिल्ली लाल किला हमले में अल-कायदा था मास्टरमाइंड? संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा