Uttrakhand News:उत्तरकाशी में स्टीयरिंग फेल होने के बाद पलटी बस, हादसे में कई यात्री घायल

Uttrakhand News:उत्तरकाशी में स्टीयरिंग फेल होने के बाद पलटी बस, हादसे में कई यात्री घायल

Bus Accident In Uttrakhand: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बुधवार यानी 15जनवरी को भीषण  सड़क हादसा हुआ। दरअसल यात्रियों से भरी एक बस की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 25यात्री सवार थे। जिसमें पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन द्वारा राहत बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया है।

जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बता दें कि जखोल से देहरादून जाने वाली परिवहन निगम की एक बस आज सुबह सुनकंडी में स्टीयरिंग फेल होने के कारण हादसे का शिकार हो गई है। हादस में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र मोरी में भर्ती करवाया गया है। घटनास्थल पर एम्बुलेंस भेजी गई थी। स्थानीय जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह विष्ट ने क्षेत्र के अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते हुए राहत और बचाव कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, घायलों का इलाज करने की व्यवस्था करने को कहा है।             

क्या कहा चालक ने?

चालक देवपाल खत्री ने कहा कि सड़क पर गड्ढा आया। सुबह-सुबह पट्टा न टूटे, इसके लिए के उन्होंने हल्का सा ब्रेक लिया। इसके बाद स्टेरिंग से कुछ आवाज आई।‌ फिर स्टेरिंग लॉक हो गया। ब्रेक मारने के सिवाय उनके पास कोई अन्य विकल्प नहीं था ब्रेक मारते ही बस पलट गई। अच्छा यह रहा कि जिस स्थान पर उन्होंने ब्रेक लिया। उसके पास ही खेत में किसी व्यक्ति ने भवन निर्माण के लिए खुदाई की हुई थी। उस खुदाई वाले हिस्से में बस पलट कर रुक गई। चालक ने बताया कि बस अभी नई है। अभी 4लाख किलोमीटर भी नहीं चली है।

इससे पहले 13 जनवरी को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बुरी खबर सामने आई थी। देहलचौरी इलाके के पास एक बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में गिर गई थी। उस हादसे में 5 लोगों की जान चली गई थी और 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।  

Leave a comment