Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: नैनीताल-कैंची धाम जाने का बना रहे हैं प्लान? 17 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा खास ट्रैफिक प्लान, जानें पूरी जानकारी

Uttarakhand News: नैनीताल-कैंची धाम जाने का बना रहे हैं प्लान? 17 से 20 अक्टूबर तक लागू रहेगा खास ट्रैफिक प्लान, जानें पूरी जानकारी

Uttarakhand News: बीते दिनों वीकेंड के दौरान भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने को देखते हुए नैनीताल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। आगामी 17 से 20 अक्टूबर तक पड़ने वाले लॉन्ग वीकेंड के मद्देनजर पुलिस ने विशेष यातायात प्लान लागू किया है। इसके तहत कैंची धाम सहित आसपास के पर्यटन स्थलों पर यातायात नियंत्रित करने के साथ ही पर्यटकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों से शटल सेवा के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि वीकेंड के दौरान पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यह प्लान तैयार किया गया है।

कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का आवागमन रात 11 बजे से सुबह तीन बजे तक ही लागू होगा, जबकि दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी नैनीताल, कैंची धाम और आसपास के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भीमताल स्थित विकास भवन पार्किंग, भवाली सैनिटोरियम पार्किंग और गरमपानी में रोका जाएगा यहां से पर्यटकों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम दर्शन के लिए भेजा जाएगा. खैरना-गरमपानी, भवाली और कैंची धाम के बीच शटल सेवाओं का संचालन किया जाएगा, ताकि निजी वाहनों का दबाव कम किया जा सके।

बताया गया कि पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को निर्धारित वन-वे व्यवस्था का पालन करना होगा।  उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा और रानीखेत से आने वाले वाहनों को नथुवाखान होते हुए भीमताल से हल्द्वानी की ओर भेजा जाएगा, वहीं, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जाने वाले वाहनों को खुटानी मार्ग से भेजने की व्यवस्था रहेगी रानीखेत और बेतालघाट की ओर जाने वाले वाहन भवाली तक आ सकेंगे, इसके बाद उन्हें रातीघाट की ओर भेजा जाएगा, जहां से वे अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे यातायात प्लान के तहत निर्धारित क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी, स्थानीय निवासियों को पहचान और आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने के बाद आवागमन की अनुमति दी जाएगी।

बताया की यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित पार्किंग स्थलों, शटल सेवा और यातायात डायवर्जन की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि वीकेंड के दौरान अनावश्यक जाम और परेशानी से बचा जा सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

Bihar News:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेजों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इस पहल के तहत उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ उठाने पर विचार किया गया।

UP News: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में मचा हड़कंप

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। माता-पिता के साथ तीन बच्चों की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दशहत का माहौल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस घटना की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast