Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: यूपी के बदायूं में संदिग्ध बुखार का कहर, 24 घंटे में 3 की मौत, दर्जनों बीमार; गांव में दहशत

UP News: यूपी के बदायूं में संदिग्ध बुखार का कहर, 24 घंटे में 3 की मौत, दर्जनों बीमार; गांव में दहशत

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की बिल्सी तहसील क्षेत्र के सिमर्रा भोजपुर गांव में संदिग्ध बुखार से 24 घंटे के भीतर तीन लोगों की मौत होने से हड़कंप मच गया है। मृतकों की पहचान श्याम पाल सिंह, सुलेखा और अंजलि के रूप में हुई है। एक ही दिन के भीतर तीन मौतों के बाद गांव में दहशत का माहौल है। वहीं, ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं और कई लोग निजी चिकित्सकों के यहां इलाज करा रहे हैं।

गांव में संदिग्ध बुखार से मौतों की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाया है। इसके साथ ही गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव भी कराया गया है, ताकि मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके। बिल्सी के एसडीएम गौरव आर्या ने संबंधित अधिकारियों को गांव में नियमित रूप से कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने और स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों ने गंदगी और तालाब की सफाई न होने पर उठाए सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में गंदगी फैली हुई है और तालाब की सफाई नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि बुखार से कई लोग बीमार हैं और उनका निजी चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है। लगातार सामने आ रहे मामलों के कारण ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

फिलहाल, तीनों मौतों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि और बुखार फैलने की वास्तविक वजह की जानकारी सामने आना बाकी है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जांच और मरीजों की चिकित्सकीय जांच अहम है। गांव में स्वास्थ्य सेवाओं और साफ-सफाई की स्थिति पर भी लोगों की नजर बनी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवा

Bihar News:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर ब्राउनफील्ड मेडिकल कॉलेजों की स्थापना एवं संचालन से संबंधित प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इस पहल के तहत उपलब्ध आधारभूत संरचनाओं का बेहतर उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने तथा सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की विशेषज्ञता का लाभ उठाने पर विचार किया गया।

Rajasthan News: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, पुलिया से नीचे गिरी ट्रैवलर; 8 की मौत, 15 से अधिक घायल

Kota Accident:राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हो गया जहां एक एक ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे बरसाती नाले में जा गिर गई। इस हादसे में करीब 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast