Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। माता-पिता के साथ तीन बच्चों की भी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दशहत का माहौल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस घटना की जांच में जुट गई।
रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत की खबर सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। परिवार के सभी पांच सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
खाने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जानकारी में आशंका जताई जा रही है कि परिवार के सदस्यों की मौत किसी चीज को खाने के बाद हुई हो सकती है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि परिवार ने क्या खाया था और मौतों के पीछे की वास्तविक वजह क्या है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।