Delhi News: दिल्ली के करोल बाग में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बिल्डिंग गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना 21 अगस्त की दोपहर 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि इमारत में रिपेयरिंग और डेमोलिशन का काम चल रहा था।
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई। वहीं, राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया। दिल्ली फायर सर्विस के डिवीजनल ऑफिसर गोपाल मीना ने इस हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें प्यारे लाल रोड पर हादसे की जानकारी मिली थी।
बिल्डिंग की हालत थी जर्जर
दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर आगे की तलाश और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकी यह सुनिश्चित किया जा सके कि मलबे के नीचे और कोई न फंसा हो। अधिकारियों के अनुसार, जिस इमारत में यह हादसा हुआ वह पुरानी और जर्जर हालत में थी। बिल्डिंग की हालत पहले से खराब थी। वहां मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं ताकी हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके।
Also read: 8वें वेतन आयोग के सामने कर्मचारियों की बड़ी मांगें, OPS से लेकर वेतन बढ़ोतरी तक रखे गए कई प्रस्ताव