Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 6 October 2026: दिल्ली से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट, 17 राज्यों में तेज हवाओं का खतरा, IMD ने जारी किया अपडेट

Aaj Ka Mausam 6 October 2026: दिल्ली से पहाड़ों तक बारिश का अलर्ट, 17 राज्यों में तेज हवाओं का खतरा, IMD ने जारी किया अपडेट

Aaj Ka Mausam 6 October 2026: देश में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। 6 अक्टूबर को मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भूस्खलन भी खतरा जताया गया है। इसके अलावा तीन से ज्यादा राज्यों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

6 अक्टूबर यानी आज के दिन मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। IMD ने देश के 17 राज्यों में तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक कई इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मिजोरम के अलावा आंध्र प्रदेश में भी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज यानी 6 अक्टूबर को मौसम बिगड़ने की संभावना है। दिल्ली में IMD ने मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बस्ती, देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में बारिश के साथ आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में हवाओं की रफ्तार करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी राज्यों में बदले मौसम के तेवर

पहाड़ों पर मौसम ने फिर तेवर बदल लिए हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में आज भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। हिमाचल के शिमला, सोलन, किन्नौर, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में भारी बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऋषिकेश और पिथौरागढ़ में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की एकतरफा याचिका खारिज की, SIR फैसलों पर ECI से मांगा जवाब

SC on CEC Gyanesh Kumar's Appointment: सुप्रीम कोर्ट ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय एकतरफा लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए।

Kal Ka Mausam 06 October: 70KMPH की स्पीड से चलेगी हवा, देश के इन 24 राज्यों मे बारिश का दौर रहेगा जारी; यहां पढ़े कल का मौसम अपडेट

Weather Forecast for 06 October: देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से अभी भी कई राज्यों में तूफानी हवा चल रही है। साथ ही, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इस स्थिति की देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast