Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ समेत 400.9 करोड़ मंजूर

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, शहरी निकायों के लिए 328 करोड़ समेत 400.9 करोड़ मंजूर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों की प्रत्याशा में पंचम राज्य वित्त आयोग के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवंटित धनराशि के आधार पर शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तृतीय किश्त (अक्टूबर से दिसंबर, 2026) के लिए ₹328 करोड़ 27 लाख 80 हजार की धनराशि अवमुक्त करने का अनुमोदन प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 की द्वितीय छमाही किश्त (अक्टूबर 2026 से मार्च 2027) के लिए तीन गैर-निर्वाचित निकायों को कुल ₹3 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में सीसी मार्ग निर्माण को मंजूरी एवं प्रथम किश्त जारी

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कुणिया ग्राम सभा में तपड़ी घाट से गोलमानू प्राथमिक विद्यालय तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ₹72.63 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इस सीसी मार्ग निर्माण कार्य के लिए 60 प्रतिशत की दर से ₹43.578 लाख की प्रथम किश्त स्वीकृत करते हुए शासनादेश जारी किया गया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में हल्का पटवारी के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, 3000 रुपये लेते धरा गया निजी सहायक

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी रजिस्ट्री के दस्तावेज राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के एवज में हल्का पटवारी प्रवेश का निजी सहायक यदराम उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के अनुसार, आरोपी यादराम पहले भी शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद उसने हल्का पटवारी प्रवेश की ओर से 3,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की।

राजस्थान में 'मुन्नाभाई MBBS'! 8वीं पास शख्स पर फर्जी डॉक्टर बनने का आरोप, 100 बेड का अस्पताल चलाने का खुलासा

Rajathan News:राजस्थान में फर्जी डिग्री के सहारे डॉक्टर बनने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टर के रूप में पंजीकरण कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें नानजीराम चौधरी भी शामिल है, जिसके बारे में जांच में सामने आया कि वह

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लोक अदालत की तारीख तय, 11 दिसंबर तक कराएं मामलों का पंजीकरण, एक ही दिन में निपटेंगे लंबित मामले!

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लंबित कानूनी मामलों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशों और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वावधान में प्रदेशभर में यह लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इसमें विभिन्न न्यायालयों और संबंधित संस्थानों में लंबित मामलों के साथ प्री-लिटिगेशन मामलों का भी निस्तारण किया जाएगा। इच्छुक लोग 11 दिसंबर 2026 तक अपने मामलों को लोक अदालत में सूचीबद्ध कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast