Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में हल्का पटवारी के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, 3000 रुपये लेते धरा गया निजी सहायक

हरियाणा में हल्का पटवारी के नाम पर मांगी 10 हजार की रिश्वत, 3000 रुपये लेते धरा गया निजी सहायक



हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की भ्रष्टाचार के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पलवल में कार्रवाई करते हुए हल्का पटवारी के निजी सहायक यादराम को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता के रजिस्ट्री दस्तावेजों को राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के एवज में हल्का पटवारी प्रवेश की ओर से रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में संबंधित हल्का पटवारी प्रवेश फरार है।

- *राजस्व रिकॉर्ड में रजिस्ट्री दर्ज करने के बदले मांगी थी रिश्वत*

शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी रजिस्ट्री के दस्तावेज राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के एवज में हल्का पटवारी प्रवेश का निजी सहायक यदराम उससे रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के अनुसार, आरोपी यादराम पहले भी शिकायतकर्ता से 7,000 रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद उसने हल्का पटवारी प्रवेश की ओर से 3,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की।

- *3,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा*

शिकायत प्राप्त होने के बाद एसीबी पलवल की टीम ने मामले का नियमानुसार सत्यापन कर ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान निजी सहायक यदराम को शिकायतकर्ता से 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में हल्का पटवारी प्रवेश की भूमिका की भी जांच की जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आरोपी हल्का पटवारी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

- *राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई*

यह ट्रैप कार्रवाई राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, यूनिट पलवल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान राजपत्रित गवाहों की उपस्थिति में की गई। आरोपियों के खिलाफ अभियोग संख्या 24, दिनांक 16 अक्टूबर 2026, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 एवं 7ए के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है। ट्रैप कार्रवाई के दौरान भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 105 के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया गया। मामले में आगामी जांच जारी है।

- *भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायत के लिए एसीबी से संपर्क करें*

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या उसकी ओर से कार्य करने वाला निजी व्यक्ति किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो इसकी सूचना तुरंत एसीबी को दें। भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर दी जा सकती है। इसके अतिरिक्त, व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 94178-91064 पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में भैंस खरीदने पर मिलेगी 80 हजार तक सब्सिडी, दूध पर 10 प्रति लीटर अतिरिक्त प्रोत्साहन

हरियाणा सरकार पशुपालन विभाग के माध्यम से भैंस खरीदने पर पात्र परिवारों को 80,000 तक की सब्सिडी देने की व्यवस्था कर रही है। इसके अलावा, वीटा की ओर से 50,000 तक की अतिरिक्त सहायता का भी प्रावधान बताया गया है।

राजस्थान में 'मुन्नाभाई MBBS'! 8वीं पास शख्स पर फर्जी डॉक्टर बनने का आरोप, 100 बेड का अस्पताल चलाने का खुलासा

Rajathan News:राजस्थान में फर्जी डिग्री के सहारे डॉक्टर बनने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेजों के आधार पर डॉक्टर के रूप में पंजीकरण कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें नानजीराम चौधरी भी शामिल है, जिसके बारे में जांच में सामने आया कि वह

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast