
Dehradun Gangrape Case: देहरादून के बस स्टैंड परिसर में बस चालक और उसके साथियों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बस में बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। जब लड़की बदहवास हो गई तो आरोपी उसे बस स्टैंड के बाहर गेट पर छोड़कर भाग गया। आरोपी किशोरी को पंजाब छोड़ने का झांसा देकर मुरादाबाद से लाया था। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद से लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। बाल आयोग की अध्यक्ष ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
यह शर्मनाक घटना देहरादून के ISBTबस स्टैंड परिसर में हुई। जानकारी के मुताबिक, 12 अगस्त को नाबालिग लड़की आरोपी बस ड्राइवर को दिल्ली बस स्टैंड पर मिली थी। वह पंजाब जाने की बात कर रही थी। ड्राइवर और कंडक्टर लड़की को पंजाब ले जाने की बात कहकर अपने साथ देहरादून ले आए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
काउंसलिंग में हुआ गैंग रेप का खुलासा
देहरादून बस अड्डे पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लड़की को घायल हालत में देखा। उसने इसकी सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को दी। जिसके बाद लड़की को रेस्क्यू कर सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया गया। 13 अगस्त से लगातार लड़की की काउंसिलिंग की जा रही थी।जिसमें खुलासा हुआ कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। सीडब्ल्यूसी ने शनिवार को इसकी जानकारी पुलिस को दी। लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस ने ISBTके सभी सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों की पहचान की। पुलिस द्वारा कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पीड़िता मानसिक रूप से बीमार
पुलिस ने उस बस को भी बरामद कर लिया है जिसमें लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। उस बस को एफएसएल जांच के लिए भेजा गया है। ISBTचाइल्ड हेल्प लाइन सुपरवाइजर सरोजनी ने बताया कि बच्ची संदिग्ध परिस्थितियों में मिली थी। वह मानसिक रूप से थोड़ी बीमार है। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर उत्तराखंड बाल आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। उन्होंने कहा है कि कोलकाता और उधम सिंह नगर के बाद अब देहरादून में गैंग रेप की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा लड़की के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जाएगी। यह जांच की जाएगी कि क्या उसके साथ पहले भी उसके परिवार के सदस्यों या किसी अन्य ने गलत व्यवहार किया था।
हिरासत में लिया गया संदिग्धों को
घटना की जानकारी मिलते ही देहरादून पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में हरिद्वार के धर्मेंद्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, राजपाल, देहरादून के राजेश कुमार और यूपी के फर्रुखाबाद के रवि कुमार शामिल हैं।16 साल की लड़की के बारे में बताया जा रहा है कि वह पंजाब की रहने वाली है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी थी, इसलिए वह अपनी बहन और जीजा के साथ रहती थी। 11 अगस्त को उसकी बहन और जीजा ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह पहले दिल्ली पहुंची और फिर वहां से मुरादाबाद पहुंची।
Leave a comment