Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा कदम, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, युवाओं को नशे से बचाने पर जोर

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा कदम, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, युवाओं को नशे से बचाने पर जोर

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रेस के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेजों का संचालन शुरू हो चुका है। रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के लिए शैक्षणिक सत्र 2027-28 हेतु सीट आवंटन का आदेश प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के साथ एम्स के केंद्र को भी शीघ्र शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में तंबाकू एवं निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला और अन्य संबंधित उत्पादों पर एक वर्ष के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुरूप युवाओं को नशे से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए सरकार जागरूकता एवं प्रभावी कार्रवाई पर जोर दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना है। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, नियमित जनसंवाद तथा मातृशक्ति, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और युवाओं से जुड़े विषयों पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा सत्र के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनहित के सभी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा और तथ्यों के आधार पर जवाब देने के लिए तैयार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: देसी गाय की डेयरी खोलने के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित, श्याम सिंह राणा के निर्देश

Haryana News: हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य में दुधारु पशुओं के लिए उन्नत-चारे के बीज़ का प्रबंध करने की दिशा में कार्य करें ताकि लोगों को अच्छी गुणवत्ता का दूध मिल सके। इसके लिए उन्होंने कोई पॉलिसी बनाने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए।

Haryana News: नवजातों की सुरक्षा के लिए सरकार की पहल, प्रदेशभर में बनाए 141 सुरक्षित पालना केंद्र

Haryana News: हरियाणा सरकार बाल सुरक्षा और कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा "सशक्त महिला - सुरक्षित बचपन - समृद्ध हरियाणा" के संकल्प को साकार करने हेतु प्रदेशभर में 141 स्थानों पर 'सुरक्षित पालना केंद्र' स्थापित किए गए हैं।

हरियाणा के पलवल से बल्लभगढ़ तक दौड़ेगी मेट्रो, 28 KM लंबे रूट को मिली हरी झंडी; जानें 10 स्टेशनों की पूरी लिस्ट

हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) की बोर्ड बैठक में इस परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने की। प्रस्तावित मेट्रो विस्तार दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन के अंतिम स्टेशन राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) से पलवल तक कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह रूट राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (पुराना NH-2) और दिल्ली-आगरा हाईवे के समानांतर विकसित करने का प्रस्ताव है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast