Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: देसी गाय की डेयरी खोलने के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित, श्याम सिंह राणा के निर्देश

Haryana News: देसी गाय की डेयरी खोलने के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित, श्याम सिंह राणा के निर्देश

Haryana News: हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राज्य में दुधारु पशुओं के लिए उन्नत-चारे के बीज़ का प्रबंध करने की दिशा में कार्य करें ताकि लोगों को अच्छी गुणवत्ता का दूध मिल सके। इसके लिए उन्होंने कोई पॉलिसी बनाने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए।

चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में श्याम सिंह राणा पशुपालन एवं डेयरी विभाग, लुवास यूनिवर्सिटी, पशुधन विकास बोर्ड तथा हरियाणा गौ सेवा आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में पशुपालन एवं डेयरी विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया , निदेशक डॉ प्रेम सिंह , लुवास यूनिवर्सिटी हिसार के कुलपति डॉ विनोद कुमार वर्मा के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि दुधारु पशुओं को ऐसा चारा खिलाना चाहिए जो कि रासायनिक खाद एवं दवाइयों से तैयार न किया गया हो , क्योंकि डीएपी और यूरिया एवं रासायनिक खाद के उपयोग से चारा जहरीला हो जाता है और उस चारे से रसायन दूध पीने वाले इंसान में पहुँचते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पशुपालकों को ऑर्गेनिक एवं प्राकृतिक खाद से चारा तैयार करने के लिए प्रोत्साहित करें , साथ ही उन्नत किस्म का बीज भी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर आवश्यकता हो तो इसके लिए एक पॉलिसी भी बनाई जा सकती है।

राणा ने यह भी कहा कि देसी गाय की डेयरी खोलने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु सब्सिडी से संबंधित कोई योजना तैयार करें, इससे जहां हमारी नस्ल सुधार को संरक्षण मिलेगा। वहीं इनके गौमूत्र से तैयार जीवामृत प्राकृतिक खेती में खाद के तौर पर प्रयोग किया जा सकेगा। उन्होंने गांवों के पशुओं के लिए पंचायती भूमि पर "डे-बोर्डिंग पशु हॉस्टल" जैसी कोई योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए ताकि गांव के पशु दिन के समय इस हॉस्टल की चारदीवारी के भीतर चरागाह की भांति घूम सकें और रात के समय पशु पालक अपने घर को पशु ले जा सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में फसल खरीद की तैयारियां पूरी, किसानों को परेशानी न हो इसके लिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। सरकार के मंत्री एवं विधायक लगातार मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को फसल बिक्री के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Haryana Roadways Bus: हरियाणा रोडवेज की NCR से पिंक सिटी जयपुर के लिए नई बस सेवा शुरु, यहां देखें समय-सारणी

झज्जर रोडवेज डिपो की यह सुपरफास्ट बस दोपहर साढ़े 3 बजे बहादुरगढ़ से रवाना होकर शाम साढ़े 4 बजे जयपुर, साढ़े पांच बजे रेवाड़ी से होते हुए रात साढ़े 9 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह साढ़े 5 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 09.25 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यहां से साढ़े 9 बजे रवाना होकर सुबह साढ़े 10 बजे झज्जर और साढ़े 11 बजे बहादुरगढ़ आगमन करेगी।

Uttarakhand News: 13 नवंबर को देहरादून में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखण्डी, सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन-2026 की तैयारियों के संबंध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्रवासी उत्तराखण्डियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast