Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: नवजातों की सुरक्षा के लिए सरकार की पहल, प्रदेशभर में बनाए 141 सुरक्षित पालना केंद्र

Haryana News: नवजातों की सुरक्षा के लिए सरकार की पहल, प्रदेशभर में बनाए 141 सुरक्षित पालना केंद्र

Haryana News: हरियाणा सरकार बाल सुरक्षा और कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा "सशक्त महिला - सुरक्षित बचपन - समृद्ध हरियाणा" के संकल्प को साकार करने हेतु प्रदेशभर में 141 स्थानों पर 'सुरक्षित पालना केंद्र' स्थापित किए गए हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए लोगों से भी अपील की है कि किसी भी लाचार अथवा असमर्थ परिस्थिति में नवजात शिशु या बच्चे को सड़क, सूनसान स्थान, पेड़ के नीचे, कूड़ेदान, अस्पताल के बाहर या किसी अन्य असुरक्षित स्थान पर न छोड़ें। आपका एक गलत कदम मासूम की जिंदगी को खतरे में डाल सकता है। यदि कोई अभिभावक या व्यक्ति किसी कारणवश बच्चे की देखभाल करने में असमर्थ है, तो बच्चे को झाड़ियों या असुरक्षित स्थानों पर फेंकने के बजाय सरकार द्वारा बनाए गए इन सुरक्षित पालना केंद्रों में सौंपें।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ये 'सुरक्षित पालना केंद्र' प्रदेश के विभिन्न स्थानों जैसे बाल देखभाल संस्थानों , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों , सिविल अस्पतालों और अन्य निर्धारित संस्थानों में बनाए गए हैं। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में सुरक्षित पालना केंद्र उपलब्ध न हो, तो बच्चे को प्रत्येक जिले में गठित बाल कल्याण समिति के समक्ष भी सुरक्षित रूप से सौंपा जा सकता है। 

प्रवक्ता ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बच्चे को सुरक्षित रूप से सौंपने के लिए आगे आने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी, ताकि कोई भी बिना किसी भय या संकोच के मासूम की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। उन्होंने आमजन से अपील की कि आइए, मिलकर यह संकल्प लें कि कोई भी नवजात या बच्चा लावारिस और असुरक्षित स्थिति में न मिले और हर बच्चे को एक सुरक्षित कल मिल सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में फसल खरीद की तैयारियां पूरी, किसानों को परेशानी न हो इसके लिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की फसल की सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह गंभीर है। सरकार के मंत्री एवं विधायक लगातार मंडियों का दौरा कर खरीद व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को फसल बिक्री के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Haryana Roadways Bus: हरियाणा रोडवेज की NCR से पिंक सिटी जयपुर के लिए नई बस सेवा शुरु, यहां देखें समय-सारणी

झज्जर रोडवेज डिपो की यह सुपरफास्ट बस दोपहर साढ़े 3 बजे बहादुरगढ़ से रवाना होकर शाम साढ़े 4 बजे जयपुर, साढ़े पांच बजे रेवाड़ी से होते हुए रात साढ़े 9 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह साढ़े 5 बजे जयपुर से रवाना होकर सुबह 09.25 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। यहां से साढ़े 9 बजे रवाना होकर सुबह साढ़े 10 बजे झज्जर और साढ़े 11 बजे बहादुरगढ़ आगमन करेगी।

Uttarakhand News: 13 नवंबर को देहरादून में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखण्डी, सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन-2026 की तैयारियों के संबंध में गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन के सफल आयोजन, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्रवासी उत्तराखण्डियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast