Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने रचा इतिहास, ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ की सफल ट्रायल उड़ान

Uttarakhand News: उत्तराखंड में अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने रचा इतिहास, ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ की सफल ट्रायल उड़ान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले रवि टम्टा ने अपने तकनीकी कौशल और नवाचार से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रवि टम्टा ने खुद तैयार किए ‘हैपिडा स्काइनेक्स’ (Hapida Skynex) नामक सिंगल-सीटर फ्लाइंग व्हीकल की सफल ट्रायल उड़ान भरकर नई मिसाल पेश की। पूरी तरह इलेक्ट्रिक पावर से संचालित इस फ्लाइंग डिवाइस को सीमित संसाधनों में तैयार किया गया है, जिसे भविष्य की स्वच्छ और सतत तकनीक की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के दौरान जिलाधिकारी अंशुल सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के मौजूद रहे। प्रशासन की निगरानी में सुरक्षा के आवश्यक मानकों का ध्यान रखते हुए रवि टम्टा ने हैपिडा स्काइनेक्स को सफलतापूर्वक उड़ाया। डिवाइस की डिजाइन और निर्माण प्रक्रिया भी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रही।

रवि टम्टा की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल के जरिए उनसे बातचीत की और इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा नवाचार उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। उन्होंने रवि टम्टा के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके नवाचार को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

वहीं, जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने इस उपलब्धि को अल्मोड़ा जिले के लिए गौरव का विषय बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं के ऐसे प्रयास युवाओं को नई सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। प्रशासन की ओर से भी नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Haryana IPS Transfers: हरियाणा में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, 13 IPS और 22 HPS के तबादले, देखें सूची

Haryana IPS Transfers: हरियाणा सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 22 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करने के साथ-साथ कई जिलों में भी नई नियुक्तियां की हैं।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, सड़क-पेयजल और मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Utrrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast