Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा समेत कई राज्यों में बीजेपी ने प्रभारी किए नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

हरियाणा समेत कई राज्यों में बीजेपी ने प्रभारी किए नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट

Haryana News: भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करते हुए राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। जानकारी के अनुसार, स्मृति ईरानी को हरियाणा भाजपा की नई प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा से राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया को राजस्थान भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है।

इसके अलावा हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी डॉ सतीश पूनिया को पंजाब और जम्मू कश्मीर का प्रभार सौंपा गया है। तो वहीं, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रभारी विनोद तावडे को उत्तर प्रदेश और पूर्व प्रभारी बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

 

 

 

 

 

सह-प्रभारियों की नियुक्ति

अब सह-प्रभारियों की नियुक्ति पर नजर डालें तो हरियाणा में सह-प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. भोला सिंह को सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ में सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी बनाया गया है। पश्चिम बंगाल में लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

बता दें, BJP ने आज 23 सितंबर 2026 बुधवार को हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए प्रदेश प्रभारी तथा सह-प्रभारियों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में सबसे चर्चित नाम स्मृति ईरानी का हैं, जिन्हें हरियाणा और छत्तीसगढ़ दोनोंं राज्यों का प्रभारी बनाया गया है। इसके बाद लिस्ट में दूसरा नाम विनोद तावड़े का नाम शामिल हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। मालूम हो कि BJP की इस घोषणा से संगठन को मजबूती मिलने की संभावना है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: NHM कर्मचारियों के अंतर-जिला तबादले पर नई गाइडलाइन, इन कर्मचारियों को मिलेगी राहत

Haryana News: हरियाणा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। कर्मचारियों के अंतर-जिला पुनर्नियोजन को लेकर नई दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत कुछ विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों को दूसरे जिले में पुनर्नियोजन की सुविधा मिल सकेगी।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज, 15 अक्टूबर की डेडलाइन; CM धामी खुद करेंगे निरीक्षण

Uttarakhand News: मानसून के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उत्तराखंड के सभी जिलों में युद्धस्तर पर काम शुरू हो गया है। कुमाऊं से गढ़वाल और पहाड़ से मैदान तक विभागीय टीमें फील्ड में उतरकर सड़कों की मरम्मत में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की समयसीमा तय की है और अभियान की प्रगति की मुख्यमंत्री स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast