Search KhabarFast

Press ESC to close

Politics News: चुनाव आयोग पर प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप, ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताते हुए चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Politics News: चुनाव आयोग पर प्रियंका गांधी का गंभीर आरोप, ‘लोकतंत्र पर हमला’ बताते हुए चुनावी प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Politics News: इंडियन एक्सप्रेस में चुनाव आयोग में मतभेद को लेकर छापी रिपोर्ट के बाद सियासी संग्राम शुरू हो गया। विपक्ष इस रिपोर्ट को आधार बनाकर चुनाव आयोग पर हमलवार हो गया है। इसको लेकर वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने इस देशद्रोह तक कह दिया।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा कि अगर चुनाव आयोग (ईसीआई) चुनावों के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता की अनुमति देता है, तो यह "देशद्रोह" है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि धांधली वाले चुनाव लोकतंत्र को अर्थहीन बना देते हैं। उन्होंने कहा कि कहा, "यह हमारे लोकतंत्र के लिए एक अत्यंत गंभीर मुद्दा है। अगर चुनाव नहीं होंगे, तो लोकतंत्र कहां रहेगा? अगर चुनाव किसी भी तरह से अनुचित और धांधली वाले हैं, तो चुनाव आयोग इसमें सहयोग कर रहा है। अगर चुनाव आयुक्त न केवल इससे अवगत हैं बल्कि इसे होने भी दे रहे हैं, तो यह लोकतंत्र पर एक बहुत गंभीर हमला है। यह देशद्रोह का कृत्य है।

उन्होंने देशद्रोह किया है- राहुल गांधी 

इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि "वोट चोरी" "भारतीय जनता के खिलाफ अपराध" और संविधान पर हमला है। X पर साझा किए गए एक पोस्ट में राहुल गांधी ने कहा, "वोट चोरी भारतीय जनता के खिलाफ अपराध और हमारे संविधान पर सीधा हमला है। भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग, जिन्होंने इसे आयोजित किया, उन्होंने देशद्रोह किया है। न्याय जरूर मिलेगा।

उनके द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में गांधी ने चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कह रहा हूं। आप जो कर रहे हैं वह गलत है। यह देशद्रोह है। यह राष्ट्र के खिलाफ है। इसे मत भूलिए। समय आएगा! हम आपको पकड़ेंगे। आपको बख्शा नहीं जाएगा।

चुनाव आयोग ने दी सफाई 

इस बीच, चुनाव आयोग के सूत्रों ने हालांकि, इस रिपोर्ट को कम महत्व देने की कोशिश करते हुए कहा कि एसआईआर से संबंधित निर्णयों सहित भारत के चुनाव आयोग के सभी निर्णय दोनों चुनाव आयुक्तों और मुख्य चुनाव आयुक्त की सर्वसम्मति से लिए गए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मायावती का फिर बड़ा फैसला...दीपिका आनंद को भी BSP से दूर रखेंगी, ईशान को देंगी जिम्मेदारी

बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने परिवार के सदस्यों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला किया है। कुछ दिन पहले उन्होंने भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद को पार्टी की जिम्मेदारियों से दूर रखने की बात कही थी।

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान, UP-उत्तराखंड-बंगाल में 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग; देखें पूरा शेड्यूल

Rajya Sabha Election Dates: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज 22 सितंबर 2026, मंगलवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों और उपचुनावों का कार्यक्रम जारी किया। साथ ही, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की विधानसभाओं में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast