‘रात को आकांक्षा की आखिरी कॉल...’ गिरफ्तारी के बाद समर ने एक्ट्रेस को लेकर किए कई खुलासे

‘रात को आकांक्षा की आखिरी कॉल...’ गिरफ्तारी के बाद समर ने एक्ट्रेस को लेकर किए कई खुलासे

UP:भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में अभिनेता समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं समर से पूछताछ जारी है। स बीच समर ने अपने और आकांक्षा के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए है। बता दें कि समर सिंह को शुक्रवार की सुबह गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। वह नंदग्राम थाना इलाके के राजनगर एक्सटेंशन के चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी स्थित एक फ्लैट में रह रहा था। इसके अलावा मामले के एक अन्य आरोपी आजमगढ़ के बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी संजय सिंह की तलाश जारी है।

समर ने खोले कई राज

वहीं समर ने पुलिस को बताया कि 25मार्च की रात आकांक्षा की आखिरी कॉल उसके मोबाइल पर आई थी। शोरशराबा ज्यादा हो रहा था, इसलिए पांच-छह सेकेंड बाद उसने फोन काट दिया था। पुलिस के समक्ष बताया कि दोनों के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं रह गए थे, इसलिए इधर ज्यादा बात नहीं हो रही थी। कामकाज के सिलसिले में ही कभी-कभी बात होती थी।

पुलिस से समर सिंह ने कहा कि हम और आकांक्षा बहुत करीब थे, यह अफवाह है। कैमरे के सामने हमारी जोड़ी अच्छी लगती थी. लेकिन उसका वास्तविक जीवन से कोई सरोकार नहीं था। हमसे ज्यादा वाराणसी और मुंबई निवासी दो युवक आकांक्षा के बहुत करीब थे। उनकी नियमित बातचीत भी आकांक्षा से होती थी। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल कर पुलिस पता लगा सकती हैं कि उनकी हमसे और अन्य लोगों से कितनी बातचीत होती थी।

Leave a comment