
Sambhal Violence Update: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं सस्पेंड कर दी गईं और 12वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की है। अब तक एक महिला समेत 21लोग हिरासत में लिए गए हैं, और इन उपद्रवियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने 21उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
मुरादाबाद रेंज की डीआईजी मुनीराज ने बताया कि गिरफ्तार 21लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी और 20पुलिसकर्मी घायल हुए थे। डीआईजी ने बताया कि पुलिस ने उपद्रवियों को पकड़ने के लिए रातभर छापेमारी की, जिसके दौरान कुछ अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, रविवार सुबह के बाद से कोई नई हिंसा की सूचना नहीं मिली है। हिंसा प्रभावित इलाके में मुरादाबाद रेंज के 30थानों की पुलिस तैनात की गई है।
हिंसा में चार की मौत
संभल हिंसा में मारे गए चार लोगों की पहचान नईम, बिलाल अंसारी, नौमान और मोहम्मद कैफ के रूप में हुई है। इन शवों को रात 11बजे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। हिंसा को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत भी दर्ज की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस की फायरिंग में चार युवकों की मौत हुई।
मस्जिद सर्वे के बाद बढ़ा तनाव
संभल में मंगलवार से तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। स्थानीय कोर्ट ने जामा मस्जिद के अंदर सर्वे का आदेश दिया था, जिसमें दावा किया गया था कि मस्जिद हरिहर मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। इसके बाद रविवार को प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर किया।
संभल में बाहरी लोगों की एंट्री पर बैन
हिंसा के बाद संभल में बाहरी लोगों की एंट्री पर एक दिसंबर तक बैन लगा दिया गया है। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने का ऐलान किया है और हिंसा की सच्चाई देश के सामने लाने का वादा किया है। प्रशासन ने जिले में शांति बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
Leave a comment