
Mahakumbh 2025: 13जनवरी से प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान जारी है। देश-विदेश से लोग महाकुंभ में डुबकी लगाने आ रहे है। इसी बीच, यूपी के विभिन्न जेलों में बंद कैदियों को भी महाकुंभ में स्नान करने का मौका मिलेगा। इसके लिए जेल प्रशासन विशेष व्यवस्था कर रहा है। योगी सरकार ने 21फरवरी को इसका आयोजन किया हैं। इसका समय सुबह 9:30बजे से 10बजे तक होगा। महाकुंभ में स्नान करने के लिए राज्य के 75जेलों में बंद 90हजार से ज्यादा कैदी शामिल होंगे।
महाकुंभ में कैदियों के स्नान को लेकर जेल प्रशासन ने बताया कि जेलों में बंद सभी कैदियों को संगम में स्नान की अनुमति दी गई हैं। इसकी पुष्टि जेल महानिदेशक पीवी रामशास्त्री ने की है। इस आयोजन की सारी व्यवस्था मंत्री दारा सिंह चौहान की देखरेख में की जा रही है। जेल विभाग के अधिकारियों की मानें तो फिलहाल राज्य में 90हजार से ज्यादा कैदी जेलों में बंद हैं।
उन्नाव जेल से शुरु हुई स्नान की पहल
दरअसल, जेल में बंद कैदियों के संगम स्नान को लेकर पहले से ही चर्चा रही थी। लेकिन संगम में स्नान की पहल 17फरवरी को उन्नाव जेल में की गई थी। उस समय उन्नाव जेल के अधीक्षक पवन सिंह प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए थे। वहां से वापस आने के बाद उन्होंने जेल में कैदियों के लिए संगम स्नान की व्यवस्था की। कैदियों के स्नान के लिए जेल परिसर में बनी पानी की टंकी को फूलों से सजाया गया। उसी पानी में संगम का पवित्र जल मिलाया गया।
महाकुंभ में बढ़ाई सुरक्षा
महाकुंभ में मची भगदड़ के बाद से प्रशासन और ज्यादा सख्त हो चुका है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए है। इसी के साथ ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर कई नियम बनाए गए हैं। ताकि सब कुछ सुचारू रूप से चल सकें। किसी को भी कोई समस्या न हो।
Leave a comment