Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।  

थाने पर प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने कहा था कि दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिया है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर अरेस्ट कर लिया जाएगा। पुलिस ने एफआईआर में SC-ST एक्ट की धारा भी जोड़ी है।

स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार

आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को अरेस्ट करने का भरोसा दिये जाने के कुछ ही घंटे बाद, दिल्ली पुलिस की टीम उसे हिरासत में लेने के लिए लिए बुलंदशहर पहुंची, लेकिन वह पहले ही फरार हो गया था। सूत्रों का कहना है कि भारद्वाज नैथला गांव से मोटरसाइकिल पर खुर्जा की ओर निकला था और कोई न पहचान पाए उसके लिए उसने हेलमेट पहना रखा था। उसका पता लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस की कई टीम जुटी हुईं थी। उसकी तलाश के दौरान पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों से भी जानकारी ली। काफी मशक्कत के बाद पुलिस स्वतंत्र भारद्वाज को हिरासत में लिया।

स्वतंत्र भारद्वाज ने क्या कहा था

इससे पहले स्वतंत्र भारद्वाज ने शुक्रवार यानी 4 सितंबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान सीजेपी कार्यकर्ता निशु आज़ाद के पिता के साथ मारपीट के आरोपों पर सफाई दी और कहा कि यह घटना आत्मरक्षा के लिए की गई थी। भारद्वाज ने कहा कि जिसे हमला बताया जा रहा है, वह असल में आत्मरक्षा था। स्वतंत्र भारद्वाज ने दावा किया कि अगर उन्होंने ऐसा न किया होता, तो भीड़ उनकी पीट-पीटकर हत्या कर देती।  

Also read: Aaj Ka Mausam 03 September 2026: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दिल्ली-हरियाणा समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast