मेरठ में एक और 'सौरभ' हत्याकांड! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, फिर सांप से डसवाया; गूगल-यूट्यूब पर देखा तरीका

मेरठ में एक और 'सौरभ' हत्याकांड! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मारा, फिर सांप से डसवाया; गूगल-यूट्यूब पर देखा तरीका

Meerut Crime: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक और 'सौरभ' हत्याकांड जैसा मामला समाने आया है। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद सांप के काटने की कहानी गढ़ दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बड़ा खुलासा किया है।

जानकारी के अनुनसार, अकरबपुर सादात गांव के 25वर्षीय अमित कश्यप की मौत वाइपर सांप के काटने से नहीं हुई थी। अमित की हत्या उसकी पत्नी रविता ने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर की थी। दोनों आरोपियों ने गला दबाकर पहले हत्या की और फिर वारदात को हादसा दिखाने के लिए जहरीला सांप उसके बिस्तर पर छोड़ दिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

बिस्तर पर मिला शव

बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में अमित का शव रविवार सुबह उसके बिस्तर पर पड़ा मिला था।  अमित के शव के नीचे एक जिंदा सांप दबा हुआ था। अमित के शरीर पर सांप के डसने के दस निशान थे। जिसे देखकर परिजन ने सांप के दस बार डसने से अमित की मौत का दावा किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पार्टमार्डन के लिए भेजा था और उसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या के साथ खुद को बचाने की भी साजिश रची।

पति को लगी अवैध संबंध की भनक

बताया गया है कि अमित को पत्नी के अमरदीप से संबंध की भनक लग गई थी। इसके चलते वह विरोध करने लगा था। इसके चलते दोनों आरोपियों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रचनी शुरू कर दी थी। दोनों आरोपी हत्या के साथ खुद को बचाने का तरीका भी तलाश रहे थे।

Leave a comment