
CM Yogi News:उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान एवं मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों और खासतौर पर माध्यमिक शिक्षा से जुड़े नौजवानों ने प्रधानमंत्री मोदी के 'खेलो इंडिया खेलो' और 'फिट इंडिया मूवमेंट' से प्रेरित होकर बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के 363 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इन 363 खिलाड़ियों में से 179 खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए हैं, जिनमें 51 स्वर्ण पदक, 46 रजत पदक और 82 कांस्य पदक हैं।
इस दौरान सीएम योगी ने दंगाइयों और उपद्रियों को चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हमारी जवाबदेही होनी चाहिए। कोई भी संपत्ति राज्य की नहीं, समाज की होती है। जो व्यक्ति समाज की संपत्ति नष्ट करता है तो उसको टोकिए। अगर ज्यादा होता है तो आप मोबाइल से उसको वायरल कर सकते हैं। बाकी उसके पोस्टर लगाकर उससे वसूली का काम सरकार करेगी।
संपत्ति बनाने में मेहनत लगती है- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि संपत्ति बनाने में मेहनत लगती है। सार्वजनिक संपत्ति तो राष्ट्र की है। राष्ट्र की संपत्ति को नष्ट करने वाला कानून का मुजरिम है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे. ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आगे से वो कानून को हाथ में लेने से पहले सौ बार सोचेंगे।
Leave a comment