पति बना हैवान...दांतों से काट दी पत्नी की नाक, जानें इस क्रूरता की हद पार करने की वजह

पति बना हैवान...दांतों से काट दी पत्नी की नाक, जानें इस क्रूरता की हद पार करने की वजह

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी के कथित अवैध संबंधों से गुस्से में आकर दांतों से उसकी नाक काट दी। जिस वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है। जबकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, ये मामला यूपी के हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर गांव का है। जहां 18जून की शाम को 25वर्षीय पूजा देवी के पति ने दांतों से उसकी नाक काट दी। दरअसल, पूजा देवी दो बच्चों की मां है। जिसका अपने गांव के एक युवक सुशील के साथ पिछले 10महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हादसे वाले दिन भी पूजा अपने प्रेमी सुशील के घर गई थी। इसकी भनक उसके पति राम खेलावन को लग गई। जिसका शक उसे पहले से ही था। जिसके चलते राम खेलावन हादसे वाले दिन अपनी पत्नी का पीछा करते हुए सुशील के घर पहुंच गया।

राम खेलावन अपनी पत्नी को सुशील से साथ देखकर सुशील उसने पत्नी को घर चलने के लिए कहा, लेकिन पूजा के इनकार कप दिया। जिस वजह से दोनों के बीच तीखी बहस शुरु हो गई। गुस्से में आकर राम खेलावन ने दांतों से अपनी पत्नी की नाक काट दी। इस हमले के कारण पूजा की नाक पूरी तरह से लटक गई। घटना के बाद राम खेलावन ने कटी हुई नाक को एक डिब्बे में रखा और पूजा को लेकर हरदोई मेडिकल कॉलेज पहुंचा। जहां से उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

आरोपी राम खेलावन को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही हरियावां पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पूजा की शिकायत के आधार पर राम खेलावन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 326 (गंभीर चोट पहुंचाना) और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जिसके बाद आरोपी राम खेलावन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a comment