Search KhabarFast

Press ESC to close

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 42 इंच के प्रोफसर ने किया मतदान, लोगों को दिया ये खास संदेश

शिक्षक एमएलसी चुनाव में 42 इंच के प्रोफसर ने किया मतदान, लोगों को दिया ये खास संदेश

Bihar MLC Election: बिहार के दरभंगा शिक्षक एमएलसी चुनाव में बेगूसराय के 42 इंच के प्रोफ़ेसर गौतम कुमार मतदान करने पहुचें। टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल गौतम कुमार जब मतदान के लिए मतदान केंद्र पर पहुचें तो लोगों की निगाहें उनपर टिक गयीं। उन्होंने मतदान का कार्य पूर्ण करने के बाद कहा की शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए सही प्रतिनिधि चुनना जरूरी है। और इसी उद्द्येश के साथ मैं मतदान करने पंहुचा हूं।

गौतम ने मतदान को बताया महत्वपूर्ण

मतदान के बाद गौतम ने कहा की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और शिक्षको को बेहतर सुविधा मिलने के लिए भी बेहतर प्रतिनिधि को चुनना जरूरी हैं। और इस लिहाज से मतदान वही मौकक हैं जब हम मतदान के बदौलत एक बेहतर व्यक्ति को समाज निर्माण हेतु चुन सकते हैं। और शिक्षकों के मुद्दों को भी प्रतिनिधि के सामने रख सकते हैं जिससे की उनकी समस्याओं का समाधान समय पर हो सके। गौतम ने अपने इस काम से ये संदेश दिया की भले ही हाइट छोटी हो लेकिन किसी भी कामको करने के लिए हाइट से बड़ा जज्बा होना चाहिए। अगर इंसान जब्जे के साथ किसी काम को करता हैं तो निश्चित ही उसे सफलता मिलेगी।

Also read: Bihar News: बिहार के 2 करोड़ से अधिक युवाओं तक पहुंचेगी डॉ. हेडगेवार की विचारधारा, CM सम्राट चौधरी ने बताई योजना

बेगूसराय में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 90 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

दरभंगा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बेगूसराय में भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 निर्वाचन केंद्र बनाए गए थे। जहाँ पर 29, 205 मतदाता पंजीकृत थे।  वहीं, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्रों पर 2,047 मतदाताओं के मतदान की व्यवस्था की गई थी। उपलध आकड़ों के अनुसार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में करीब 55 फीसदी, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 90 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। और सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण हुआ। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

राजस्थान के चूरू में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 सहित 6 लोगों ने गवाई जान

Rajsthan Road Accident: राजस्थान के चूरू में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमे एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें की यह हादसा कार तेज चलाने के कारण बताया जा रहा हैं। कार की रफ़्तार इतनी तेज थी की वो आगे जा रही ट्रक में जा घुसी।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए UP में आज विशेष अभियान, सभी जिलों में लगाए गए कैंप

UP Voter List : उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने हेतु विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत जिन पात्र मतदताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं शामिल हो पाया था। खासकर उनलोगों के लिए राज्य भर के सभी जिलों में इस विशेष कैंप का आयोजन किया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast