Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। वीकेंड पर श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में संचालित यात्रा व्यवस्था के तहत शनिवार और रविवार को भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह से ही पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी वेद प्रकाश भट्ट और एसएचओ सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत की अगुवाई में पुलिस टीम सोनप्रयाग में मोर्चा संभाले हुए है।
सोनप्रयाग पहुंच रहे श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतारबद्ध कर “सोनप्रयाग शटल सेवा प्वाइंट” तक भेजा जा रहा है। यहां से यात्री शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुंड पहुंच रहे हैं और फिर वहां से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो रहे हैं।
सुरक्षा और यातायात के विशेष इंतजाम
सोनप्रयाग और गौरीकुंड में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष निगरानी
शटल सेवा प्वाइंट पर सुव्यवस्थित कतार प्रणाली लागू
यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार मॉनिटरिंग
Also read: मुख्यमंत्री ने 483 अभ्यर्थियों को प्रदान किये नियुक्ति पत्र, साढ़े चार साल में 33 हजार अभ्यर्थियों को मिली सरकारी नौकरी
पुलिस की श्रद्धालुओं से अपील
पुलिस प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में केदारनाथ यात्रा शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संचालित हो रही है। रुद्रप्रयाग पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान धैर्य बनाए रखें और सुरक्षाकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, ताकि देवभूमि की यात्रा सुरक्षित और सहज बनी रहे।