Amul Milk Price Hike Today :आज से ही अमूल और मदर डेयरी ने एक बार फिर आम आदमी को बड़ा झटका दिया हैं। त्योहारों का सीजन चल रहा हैं। ऐसे में बढ़ती दूध की कीमतें आम आम आदमी के ऊपर महंगाई का बोझ दाल दिया हैं। बता दें की अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ोतरी कर दी हैं। और नई डरे आज यानी 12 नवंबर से ही लागू कर दी गयी हैं। मदर डेयरी ने दूध के अलग-अलग वेरिएंट पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं, जबकि अमूल के कुछ प्रमुख पैक की कीमतों में भी 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की गयी हैं।
मदर डेयरी - नई कीमत
टोंड दूध (बल्क वेंडेड) - 60 रुपये (पहले 58 रु) - 2 रु बढ़ा टोंड दूध - 62 रुपये (पहले 60 रु) - 2 रु बढ़ा डबल टोंड दूध - 56 रुपये (पहले 54 रु) - 2 रु बढ़ा गाय का दूध - 65 रुपये (पहले 62 रु) - 3 रु बढ़ा प्रो मिल्क - 76 रुपये (पहले 72 रु) - 4 रु बढ़ा फुल क्रीम दूध - 76 रुपये (पहले 72 रु) - 4 रु बढ़ा
Also read: 'प्रेस रिलीज से Instagram Reels तक...', PM मोदी ने याद किया मीडिया कम्युनिकेशन का सफर
अमूल - नई कीमत
अमूल ताजा (टोंड) - 62 रुपये (पहले 60 रु) - 2 रु बढ़ा अमूल गोल्ड (फुल क्रीम) - 80 रुपये (पहले 76 रु) - 4 रु बढ़ा अमूल भैंस का दूध - 86 रुपये (पहले 80 रु) - 6 रु बढ़ा
कीमतों में बढ़ोतरी का ये हैं कारण
मदर डेयरी ने किसानों से ज्यादा कीमत पर दूध खरीदना शुरू किया है, साथ ही ट्रांसपोर्ट और पैकेजिंग का खर्च भी बढ़ गया है। इसी बढ़ी हुई लागत की भरपाई के लिए कंपनी को दाम बढ़ाने पड़े हैं। अब इसका सीधा बोझ आम लोगों के घर के बजट पर पड़ेगा। वहीं जानकारी के अनुसार बता दें की कंपनी ने किसानों को सही कीमत देने के बदले ग्राहकों के लिए दूध पर कीमत बढ़ाने का फैसला किया हैं।