Search KhabarFast

Press ESC to close

LPG की आपूर्ति सुरक्षित...भारत आ रही गैस की बड़ी खेप; जल्द होगा संकट खत्म!

LPG की आपूर्ति सुरक्षित...भारत आ रही गैस की बड़ी खेप; जल्द होगा संकट खत्म!

US-Israel Iran War: देश में एलपीजी की कमी की चिंताओं के बीच सरकार ने राहत भरी खबर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय (MoPNG) की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक गैस (LNG) के दो कार्गो भारत की ओर आ रहे हैं और देश में पेट्रोलियम आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। सुजाता शर्मा ने बताया कि वर्तमान में भारत को होर्मुज जलडमरूमध्य से सामान्य मात्रा से अधिक कच्चे तेल की आपूर्ति मिल रही है। अब विभिन्न देशों से अलग-अलग कार्गो के माध्यम से कच्चा तेल भारत पहुंच रहा है। पहले यह 55% था, जो अब बढ़कर 75% हो गया है।

एलपीजी  की डिलीवरी प्रक्रिया सामान्य

एलपीजी की बुकिंग को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच अधिकारी ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी की डिलीवरी प्रक्रिया सामान्य रूप से 2.5 दिन में पूरी हो जाती है। ग्राहकों को सिलेंडर बुक करने में जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। सरकार लगातार आपूर्ति की निगरानी कर रही है और वैश्विक संकट के बीच विशेष उपाय कर रही है।

रेलू उत्पादन का हो रहा आयात

अधिकारी ने बताया कि भारत की रिफाइनरियां अपनी अधिकतम क्षमता पर काम कर रही हैं, कुछ तो अपनी क्षमता से 100% अधिक पर चल रही हैं। देश में गैस की कुल खपत 189 मिलियन सेमी प्रति दिन है, जिसमें 97.5 मिलियन सेमी प्रति दिन घरेलू उत्पादन है और बाकी आयात किया जा रहा है। मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण 47.4 मिलियन सेमी प्रति दिन की आपूर्ति प्रभावित हुई थी।

सरकार ने वैकल्पिक मार्गों से गैस खरीद प्रक्रिया तेज कर दी है। देश की कुल आयातित गैस का 60% होर्मुज जलडमरूमध्य से आता है। लेकिन सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के चलते घरेलू एलपीजी उत्पादन में 25% की वृद्धि की है।

संकट पैदा नहीं होने दिया जाएगा

अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में आज घरेलू एलपीजी की कीमत 913 रुपये है। अगर सरकार हस्तक्षेप नहीं करती, तो कीमतें इससे कहीं अधिक होतीं। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के बावजूद तेल मंत्रालय ने कई उपाय किए हैं, जिससे एलपीजी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं और आम नागरिकों को आपूर्ति में कोई परेशानी नहीं हो रही है। सरकार ने स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध है और कोई असामान्य संकट पैदा नहीं होने दिया जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan News: पाकिस्तान में पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल की कीमत से लोगों की टूटी कमर!

Pakistan News:इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है। युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट देखा जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी ईंधन संकट गहरा गया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से लोगों को राहत दी गई है।

US-Iran War: क्या ईरान का परमाणु हथियार हो गया तैयार, खाड़ी देशों को मिट्टी में मिलाने की दी धमकी

US-Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र बुशहर पर हमला किया। अब ईरान ने भी परमाणु बम की धमकी दी है। ईरान ने कहा कि खाड़ी देशों का जीवन पूरी समाप्त हो जाएगा।

24 घंटे में बड़ा नुकसान! ईरान जंग में US के 2 फाइटर जेट क्रैश, 2 हेलीकॉप्टर तबाह; पायलट लापता

US-Iran Comflict: ईरान के साथ चल रही जंग में शुक्रवार 3अप्रैल को अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। ईरानी बलों ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराया। इसके अलावा एक दूसरा A-10थंडरबोल्ट II (वारथॉग) हमले में क्षतिग्रस्त होकर क्रैश हो गया। बचाव अभियान के दौरान दो UH-60ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर भी ईरानी गोलीबारी का शिकार हुए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। एक क्रू सदस्य लापता है, जबकि अन्य को बचाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast