Search KhabarFast

Press ESC to close

Pakistan News: पाकिस्तान में पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल की कीमत से लोगों की टूटी कमर!

Pakistan News: पाकिस्तान में पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल की कीमत से लोगों की टूटी कमर!

Pakistan News: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है। युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट देखा जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी ईंधन संकट गहरा गया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से लोगों को राहत दी गई है। 

शहबाज शरीफ की अगुवाई सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 80 रुपए प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद पेट्रोल अब 378 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा। नया रेट शनिवार से लागू होगा। 

बढ़ती कीमत से लोग परेशान       

शहबाज शरीफ की सरकार ने यह कदम ऐसे समय में उठाया है जब देशभर में ईंधन को लेकर विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए। शहबाज सरकार ने हाल ही में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में क्रमश: 43 फीसदी और 55 फीसदी की कटौती का ऐलान किया था। जिसके बाद आम लोगों में गुस्सा भड़क गया था। हालांकि पेट्रोल अब सस्ता हो गया है लेकिन, डीजल की कीमतें अभी भी ऊंची बनी हुई है। फिलहाल डीजल का रेट 520.35 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, सरकार ने पेट्रोल पर लगने वाले लेवी बढ़ाकर 160 रुपए प्रति लीटर कर दी हैं। जबकी डीजल पर टैक्स को घटाकर शून्य कर दिया गया है। 

राष्ट्र के नाम संबोधन में ऐलान                       

शहबाज शरीफ ने आवाम को राहत देने वाला राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान किया। माना जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से आम जनता को कुछ हद तक राहत मिलेगी। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण तेल संकट को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने वर्क फ्रॉम होम और चार दिनों का वर्क वीक नियम लागू किया था। इस कदम के पीछे सरकार की नियत थी कि लोग वाहनों का इस्तेमाल कम करें। इसके बाद भी तेल का भाव लगातार बढ़ रहा था। जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही थी। हालांकि, अब सरकार की तरफ से लोगों की राहत दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े अमीर हमजा पर बड़ा हमला, हालत गंभीर

पाकिस्तान के लाहौर से एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े और उसके शुरुआती संस्थापक सदस्यों में माने जाने वाले अमीर हमजा को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी है।

तुर्की के स्कूल में छात्र ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की मौत, 20 लोग घायल

Firirng In School: दक्षिण-पूर्वी तुर्की के एक स्कूल में 15 अप्रैल को एक छात्र ने 2 क्लासरूम में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। फायरिंग की घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने फायरिंग की इस घटना के बारे बताया है।

अमेरिका-ईरान तनाव...रक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी; युद्ध फिर शुरू होने का खतरा

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। हाल ही में दोनों देशों के बीच दो हफ्ते का सीजफायर हुआ था, लेकिन अब हालात फिर से बिगड़ते दिख रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें