Search KhabarFast

Press ESC to close

US-Iran War: युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट से सभी उड़ानों पर लगी रोक,परिसर में गिरा था ईरानी मिसाइल का मलबा

US-Iran War: युद्ध के बीच दुबई एयरपोर्ट से सभी उड़ानों पर लगी रोक,परिसर में गिरा था ईरानी मिसाइल का मलबा

Dubai Airport Stops Functiong: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग का असर पड़ोसी देशों पर भी देखने को मिल रहा है। यूएई से लेकर कतर और सऊदी अरब से लेकर ईराक तक को इस युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का अनिश्चितकाल के लिए बंद होना। 

बता दें कि दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल का मलबा एयरपोर्ट परिसर में गिरने के बाद लिया गया।

दुबई एयरपोर्ट अस्थाई तौर पर बंद

बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम ने निष्क्रिय किया। जिसके बाद उसका कुछ हिस्सा दुबई एयरपोर्ट के आसपास गिरा। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के संचालन को बंद करने का फैसला किया। एयरपोर्ट प्रबंधन समिति के मुताबिक स्थिति को स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संभाला जा रहा है और सभी प्रक्रियाएं चल रही है। एमिरेट्स एयरलाइंस का कहना है कि हालाता सामान्य होने के बाद उड़ानों से संबंधित नई जानकारी दी जाएगी। 

मिडिल ईस्ट के हालात बिगड़े

वर्तमान में मिडिल ईस्ट के हालात काफी ज्यादा बिगड़ गए हैं। इजरायल-अमेरिका लगातार ईरान पर हमला कर रहा है। वहीं, ईरान भी इजरायल पर जवाबी हमले करने से चूक नहीं रहा है। मिडिल ईस्ट के हालात उस वक्त और ज्यादा बिगड़ गए, जब खबर आई की ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। इसके बाद इजरायल-अमेरिका और ईरान में युद्ध तेज हो गया। वहीं, अमेरिका की तरफ से शनिवार यानी 7 मार्च को दावा किया गया है कि ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा। बताया जा रहा है कि अमेरिका के निशाने पर ईरान के मिसाइल बनाने वाले ठिकाने हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan News: पाकिस्तान में पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल की कीमत से लोगों की टूटी कमर!

Pakistan News:इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है। युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट देखा जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी ईंधन संकट गहरा गया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से लोगों को राहत दी गई है।

US-Iran War: क्या ईरान का परमाणु हथियार हो गया तैयार, खाड़ी देशों को मिट्टी में मिलाने की दी धमकी

US-Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र बुशहर पर हमला किया। अब ईरान ने भी परमाणु बम की धमकी दी है। ईरान ने कहा कि खाड़ी देशों का जीवन पूरी समाप्त हो जाएगा।

24 घंटे में बड़ा नुकसान! ईरान जंग में US के 2 फाइटर जेट क्रैश, 2 हेलीकॉप्टर तबाह; पायलट लापता

US-Iran Comflict: ईरान के साथ चल रही जंग में शुक्रवार 3अप्रैल को अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। ईरानी बलों ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराया। इसके अलावा एक दूसरा A-10थंडरबोल्ट II (वारथॉग) हमले में क्षतिग्रस्त होकर क्रैश हो गया। बचाव अभियान के दौरान दो UH-60ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर भी ईरानी गोलीबारी का शिकार हुए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। एक क्रू सदस्य लापता है, जबकि अन्य को बचाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast