Search KhabarFast

Press ESC to close

Iran Vs US-Israel War News: ‘ऐसा समझौता नहीं जिसे मैं स्वीकार करूं’ ईरान को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran Vs US-Israel War News: ‘ऐसा समझौता नहीं जिसे मैं स्वीकार करूं’ ईरान को लेकर ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Iran Vs US-Israel War News: पिछले 15 दिनों से मिडिल ईस्ट बम बारूद की आग में जल रहा है। ईरान और इजरायल- अमेरिका के बीच युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर पोस्ट करते हुए दावा किया कि  ईरान पूरी तरह से हार चुका है और एक समझौता चाहता है, लेकिन ऐसा समझौता नहीं जिसे मैं स्वीकार करूं।   

US के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "हमें मध्य पूर्व और पूरी दुनिया में परमाणु खतरे को खत्म करना था। हम अब ऐसी मज़बूत स्थिति में हैं, जैसी पहले किसी ने नहीं देखी। उनकी नेवी खत्म हो चुकी है, उनकी एयर फ़ोर्स खत्म हो चुकी है, और उनकी ज़्यादातर सेना खत्म हो चुकी है। उनके पास कोई रडार नहीं है। आज हमने बहुत बड़े हमले किए हैं। बहुत ज़ोरदार हमले।जब उनसे पूछा गया कि नेवी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से टैंकरों को सुरक्षा देना कब शुरू करेगी, तो उन्होंने कहा, "यह जल्द ही होगा, बहुत जल्द।"

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध में US और इज़रायल के मकसद थोड़े अलग हो सकते हैं। "खैर, मुझे लगता है कि वे थोड़े अलग हो सकते हैं, मेरा अंदाज़ा है। वे हमसे अलग देश हैं। लेकिन वह (नेतन्याहू) आपको बताएंगे कि US जैसी ताकत पहले कभी नहीं थी। मैंने अपने पहले कार्यकाल में अपनी सेना को मज़बूत बनाया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कुछ देर पहले मेरे निर्देश पर यूनाइटेड स्टेट्स सेंट्रल कमांड ने मध्य पूर्व के इतिहास में सबसे शक्तिशाली बमबारी हमलों में से एक को अंजाम दिया, और ईरान के सबसे अहम ठिकाने, खर्ग द्वीप पर मौजूद हर सैन्य लक्ष्य को पूरी तरह से तबाह कर दिया।

ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे- ट्रंप

उन्होंने आगे लिखा, ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होंगे, और न ही उसके पास अमेरिका, मध्य पूर्व या पूरी दुनिया को धमकाने की क्षमता होगी! ईरान की सेना और इस आतंकवादी शासन से जुड़े बाकी सभी लोगों के लिए यही समझदारी होगी कि वे अपने हथियार डाल दें और अपने देश का जो कुछ भी बचा है, उसे बचा लें—जो कि अब ज़्यादा नहीं बचा है

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan News: पाकिस्तान में पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल की कीमत से लोगों की टूटी कमर!

Pakistan News:इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है। युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट देखा जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी ईंधन संकट गहरा गया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से लोगों को राहत दी गई है।

US-Iran War: क्या ईरान का परमाणु हथियार हो गया तैयार, खाड़ी देशों को मिट्टी में मिलाने की दी धमकी

US-Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र बुशहर पर हमला किया। अब ईरान ने भी परमाणु बम की धमकी दी है। ईरान ने कहा कि खाड़ी देशों का जीवन पूरी समाप्त हो जाएगा।

24 घंटे में बड़ा नुकसान! ईरान जंग में US के 2 फाइटर जेट क्रैश, 2 हेलीकॉप्टर तबाह; पायलट लापता

US-Iran Comflict: ईरान के साथ चल रही जंग में शुक्रवार 3अप्रैल को अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। ईरानी बलों ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराया। इसके अलावा एक दूसरा A-10थंडरबोल्ट II (वारथॉग) हमले में क्षतिग्रस्त होकर क्रैश हो गया। बचाव अभियान के दौरान दो UH-60ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर भी ईरानी गोलीबारी का शिकार हुए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। एक क्रू सदस्य लापता है, जबकि अन्य को बचाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast