Search KhabarFast

Press ESC to close

Russian Oil:'किसी देश से अनुमति लेने की जरूरत...' ट्रंप के दावे पर भारत का दो टूक जवाब

Russian Oil:'किसी देश से अनुमति लेने की जरूरत...' ट्रंप के दावे पर भारत का दो टूक जवाब

India's Answers America : इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के कारण कई देशों में तेल संकट गहरा गया है। हालांकि, भारत में फिलहाल ऐसी स्थिति उतपन्न नहीं हुई है सरकार का कहना है कि तेल का स्टॉक पूरा है। इसी बीच अमेरिका ने दावा किया कि भारत को 30 दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट दी गई है।

अमेरिका के इस दावे पर विपक्ष ने हंगामा खड़ा किया। अब इस मामले में सरकार का पक्ष आ गया है। मोदी सरकार ने अमेरिका को दो टूक जवाब दिया है। केंद्र सरकार ने साफ किया कि भारत राष्ट्रीय हित में जहां से चाहेगा वहां से तेल खरीदेगा। 

भारत का अमेरिका को जवाब

भारत सरकार ने शनिवार यानी 7 मार्च को कहा कि वह अमेरिका की ओर से दी गई अस्थाई छूट के बाद भी रूस से तेल आयात करेगा। यह छूट मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण दी गई थी। केंद्र सरकार ने कहा कि भारत को इस तरह की खरीदारी के लिए किसी भी देश से अनुमति लेने की जरूरत नहीं है। सरकार का कहना है कि भारत रूसी तेल खरीदने के लिए कभी किसी देश की अनुमति पर निर्भर नहीं है। भारत रूस से तेल खरीदेगा और रूस भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता रहेगा।

मिडिल ईस्ट में तनाव जारी

वहीं, मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण वैश्विक स्तर पर तेल संकट देखा जा रहा है। जिससे तेल की कीमतों में उछाल आया है। अमेरिका ने 5 फरवरी को रूस पर लगे प्रतिबंधों में ढील दी ताकी समुद्री जहाज पर लदे हुए रूस के तेल को भारत पहुंचाया जा सके। इसे लेकर मोदी सरकार ने कहा कि रूस से व्यापार जारी है। इस छूट के जरिए रूस के साथ हमारे व्यापार को नजरअंदाज करने की कोशिश की जा रही है। भारत दुनिया के रिफाइन्ड प्रोडक्ट का निर्यातक है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan News: पाकिस्तान में पेट्रोल हुआ सस्ता, डीजल की कीमत से लोगों की टूटी कमर!

Pakistan News:इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की मार आम जनता को झेलनी पड़ रही है। युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट देखा जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी ईंधन संकट गहरा गया है। हालांकि, पाकिस्तान सरकार की तरफ से लोगों को राहत दी गई है।

US-Iran War: क्या ईरान का परमाणु हथियार हो गया तैयार, खाड़ी देशों को मिट्टी में मिलाने की दी धमकी

US-Iran War: इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को ईरान के सबसे बड़े परमाणु केंद्र बुशहर पर हमला किया। अब ईरान ने भी परमाणु बम की धमकी दी है। ईरान ने कहा कि खाड़ी देशों का जीवन पूरी समाप्त हो जाएगा।

24 घंटे में बड़ा नुकसान! ईरान जंग में US के 2 फाइटर जेट क्रैश, 2 हेलीकॉप्टर तबाह; पायलट लापता

US-Iran Comflict: ईरान के साथ चल रही जंग में शुक्रवार 3अप्रैल को अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा। ईरानी बलों ने एक अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराया। इसके अलावा एक दूसरा A-10थंडरबोल्ट II (वारथॉग) हमले में क्षतिग्रस्त होकर क्रैश हो गया। बचाव अभियान के दौरान दो UH-60ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर भी ईरानी गोलीबारी का शिकार हुए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। एक क्रू सदस्य लापता है, जबकि अन्य को बचाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast