Search KhabarFast

Press ESC to close

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार की बड़ी तैयारी, यूपीआई और बैंकिंग ऐप्स में मिलेगा 'फ्रीज' बटन

डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार की बड़ी तैयारी,  यूपीआई और बैंकिंग ऐप्स में मिलेगा  'फ्रीज' बटन

digital fraud: डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर पूर्ण विराम लगाने के लिए सरकार ने नई तैयारी कर ली है। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, यूपीआई और बैंकिंग ऐप्स में 'फ्रीज' बटन मिल सकता है, जो एक टैप में सारे अकाउंट को फ्रीज कर देगा। इससे विक्टिम के अकाउंट से कोई भी पेमेंट ट्रांसफर नहीं हो पाएगा। पिछले साल डिजिटल अरेस्ट के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों के अकाउंट से करोड़ों रुपये उड़ गए।
 
'फ्रीज' या 'किल स्विच बटन देने पर विचार 
 
जानकारी के मुताबिक, गृह मंत्रालय इसके लिए UPI और बैंकिंग ऐप्स में 'फ्रीज' या 'किल स्विच' बटन देने पर विचार कर रही है। इस एक बटन पर टैप करते ही यूजर्स के सभी बैंक और यूपीआई पेमेंट एक साथ फ्रीज हो जाएंगे। इस बटन को ग्राहकों के यूपीआई या बैंकिंग ऐप्स में दिया जा सकता है। विक्टिम को जब लगेगा कि उसके साथ फ्रॉड हो रहा है तो वो इस बटन को ऑन करके अपने सभी पेमेंट्स को एक साथ फ्रीज कर सकता है। इस तरह से लोगों के साथ बड़ा फ्रॉड नहीं हो सकेगा।इस बटन में पेमेंट रोकने के साथ-साथ फैमिली और बैंक से कॉन्टैक्ट करने का भी ऑप्शन होगा। इस बटन को दबाते ही बैंक को अलर्ट मिल जाएगा और रिस्की पेमेंट ट्रांसफर को रोकने में मदद मिलेगी। सरकार का मकसद इस बटन के जरिए एक अलर्ट सिस्टम डेवलपमेंट करने का है, जो लोगों के बैंक अकाउंट के ट्रांजैक्शन को फ्रीज करने के साथ-साथ बैंक और फैमिली को भी अलर्ट करेगा। इसके अलावा सरकार इंश्योरेंस सेक्टर में हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिए भी तैयारी कर रही है। फर्जी तरीके से इंश्योरेंस की राशि जारी करने वाले फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार अहम कदम उठा सकती है। 
 
जाने क्या है डिजिटल अरेस्ट? 
 
अगर, आपको डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड के बारे में नहीं पता है तो बता दें कि इसमें हैकर्स आपको पुलिस, कस्टम, इनकम टैक्स आदि के अधिकारी बनकर बात करेंगे और आपको डराकर आपसे पैसे की डिमांड करते हैं। आपके नंबर पर फर्जी वीडियो कॉल आता है, जिसमें पुलिस या फिर अधिकारी की वर्दी में स्कैमर होते हैं और आपसे पैसे की मांग करते हैं। लोग डरकर हैकर्स की बात में आ जाते हैं और उनके साथ बड़ा फ्रॉड हो जाता है। यह फ्रीज बटन ऐसे पेमेंट को रोकने के साथ-साथ बैंक को अलर्ट करने का भी काम करेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

Shivraj Singh:'2029 में ही हो सकता है वन नेशन-वन इलेक्शन', शिवराज सिंह चौहान का बड़ा दावा

One Nation One Election:वन नेशन वन इलेक्शन भाजपा के कोर एजेंडों में से एक है। भाजपा ने लगातार वन नेशन वन इलेक्शन की पैरवी की। इसको लेकर समय-सयम पर चर्चाएं होती है। अब इस मुद्दे को को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दी है। उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर बड़ा दावा किया है।

डोनाल्ड ट्रंप-पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा, सार्जियों गोर के बयान पर क्या है भारत ने क्या कहा

India Reactions On Sergio Gor Statement:भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने रविवार यानी 23 अगस्त को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच मुलाकात पर बड़ा दावा किया है। अब सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि भारत ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast