आज का इतिहास: उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे 59 लोगों की हो गई थी मौत, जानिए वजह

आज का इतिहास: उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे 59 लोगों की हो गई थी मौत, जानिए वजह

नई दिल्ली: कहने को तो आज का दिन बाकी दिनों की तरह ही सामान्य है, लेकिन आज का दिन यानी 13 जून दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में फिल्म ‘बॉर्डर’ देखने पहुंचे कई लोगों के जीवन का अंतिम दिन साबित हुआ था। दरअसल,दक्षिण दिल्ली के उपहार सिनेमाघर केट्रांसफार्मर कक्ष में आग लग गई थी, जो तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। आग की वजह से 59 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। घटना की जांच के दौरान पता चला था कि सिनेमाघर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे।

 

इसके अलावा सन् 1290 मेंखिलजी वंश का प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया। सन् 1731 मेंस्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना की गई थी। सन् 1757मेंबंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उसके पास 1,000 यूरोपीय और 2,000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।

देश-दुनिया की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं:

1888 : अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।

1909 : केरल के पालाघाट में ईएमएस नंबूदरीपाद का जन्म।

1932 : ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने पास रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।

1940 : देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया था। जनरल डायर जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब का गवर्नर था और ऊधम सिंह ने उस हत्याकांड का बदला लेने के लिए जनरल डायर की जान ली थी।

1943 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।

1997 : राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमाघर में शो के दौरान आग लगने से 50 से अधिक लोगों की मौत।       

2002 : अमेरिका ने एंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।

2005 : पॉप स्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।

2006 : नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2012 : पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन

 

Leave a comment