Search KhabarFast

Press ESC to close

मध्य प्रदेश में सरकारी खरीद का हैरान करने वाला मामला, फिनाइल से लेकर LED के खरीद में बड़ा हेरा फेरी

मध्य प्रदेश में सरकारी खरीद का हैरान करने वाला मामला, फिनाइल से लेकर LED के खरीद में बड़ा हेरा फेरी

MP News: मध्य प्रदेश में 374 नगरीय निकायों में तीन साल के दौरान 1,134 करोड़ रुपए की खरीद का सरकारी विश्लेषण सरकारी खरीद के व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर रहा है। बता दें की एक लीटर फिनॉलिक डिसइन्फेक्टेंट की कीमत कहीं ₹5 तो कहीं ₹33,500 दर्ज हुई। वहीं 60 वॉट की LED लाइट भी अलग- अलग जगहों पर ₹306 और ₹11,800 में खरीदी गई। इससे औसत दरों पर खरीद से ₹250 करोड़ बचने का अनुमान लगाया जा रहा है। जबकि इसी क्षमता की लाइट की कीमत ₹11,800 दर्ज हुई. कचरा गाड़ियों की खरीद में भी दो लाख और छह लाख रुपये तक का अंतर सामने आया है।

आकड़ों के बाद उठ रहे सवाल -

इन आंकड़ों के बाद सवाल उठ रहे हैं कि सरकारी पैसे से सामान खरीदते समय कीमतों की तुलना और निगरानी कितनी गंभीरता से की गई है। वहीं नगर प्रसाशन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा ही जिसमे वो नगरीय निकायों की खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। जिसमे उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भी देते हुए नजर आए थे। बैठक में MPSEDC के एडिशनल एमडी अंशुमान राज की ओर से पेश किए गए आधार पर भी खरीद के दरों में सामने आए बड़े अंतर की जानकारी सामने आई। अधिकारियों को साफ़ निर्देश भी दिया गया की अब आसमान कीमतों और खरीद की गड़बड़ियों को नजर अंदाज नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रस्तुत आकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश के 374 नगरीय निकायों ने पिछले तीन साल में सरकारी इ-मार्केटप्लेस यानि जेम पोर्टल के जरिए करीब ₹1,134 करोड़ की खरीदारी की इस खरीद का विश्लेषण करते हुए अनुमान लगाया गया कि यदि सामान औसत दरों पर खरीदा जाता, तो करीब ₹250 करोड़ की बचत हो सकती थी।

₹5 का फिनाइल और ₹33,500 की कीमत, अंतर पर उठ रहे सवाल

प्रेजेंटेशन में फिनॉलिक डिसइन्फेक्टेंट की खरीद का उदाहरण खास तौर पर सामने आया. आंकड़ों के मुताबिक, एक नगरीय निकाय में एक लीटर उत्पाद की कीमत ₹5 दर्ज हुई। जबकि दूसरी जगह इसी तरह के उत्पाद के लिए 33,500 की कीमत सामने आई। एक ही तरह के उत्पाद में इतना बड़ा अंतर बहुत बड़े सवाल खड़े कर रहा है। खरीद के दौरान सामान की गुणवत्ता, मात्रा, ब्रांड, तकनीकी मानक और बाजार दरों को ध्यान में रखा जाता है. ऐसे में यह जांचना जरूरी है कि दोनों जगह खरीदे गए। वहीं इन सवालों का जवाब खरीद दस्तावेजों और तकनीकी विवरणों के बाद ही सामने आ सकता है।

Also read: MP News: मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव की तारीख का ऐलान, ECI ने जारी किया पूरा शेड्यूल

306 रुपए की LED लाइट भोपाल में 11,800 की -

LED लाइट की खरीद में भी कीमतों का बड़ा अंतर सामने आया. प्रेजेंटेशन के मुताबिक, 60 वॉट की LED लाइट एक जगह ₹306 में खरीदी गई, जबकि भोपाल में इसी क्षमता की LED लाइट की कीमत 11,800 दर्ज की गयी। वहीं भोपाल में इस खरीद का कुल मूल्य 3.78 लाख रुपए बताया गया। एक ही तरह के लाइट के कीमतों में इतना बड़ा अंतर पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि सिर्फ वॉट के आधार पर भी यह तय नहीं किया जा सकता की दोनों लाइट पूरी तरह से के जैसी थी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: भिवानी में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के पहले दिन हादसा, ट्रांसफार्मर पर किसान की करंट से मौत

Haryana News: हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल शुरू होते ही भिवानी में हादसे की खबर सामने आई है। गांव सुरपुरा कलां के खेतों में करंट लगने से करीब 50 वर्षीय किसान बलवान की मौत हो गई। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर, हड़ताल के चलते भिवानी में बिजली कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया। निजीकरण, एग्री डिस्कॉम और स्मार्ट मीटर के विरोध में कर्मचारियों ने मोर्चा खोल रखा है। कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल में 99 से 100 प्रतिशत तक कर्मचारियों की भागीदारी का दावा किया है। उनके मुताबिक, भिवानी और चरखी दादरी क्षेत्र में 38 पावर हाउस बंद हैं। बिजली आपूर्ति बहाल करवाने के लिए एसडीएम महेश कुमार और डीएसपी महेश कुमार भी बिजली बोर्ड कार्यालय पहुंचे और नागरिक अस्पताल की बिजली शुरू करवाई।

अंकिता भंडारी मामले में उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट ?, अदालत ने पेश होने का समन जारी किया

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में देहरादून की सीबीआई अदालत ने उर्मिला सनावर को 23 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:30 बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होने का समन जारी किया है। अदालत ने उन्हें पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट के लिए सहमति के संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा है। सीबीआई अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले की जांच कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast