UP NEWS: घर में अकेली महिला की हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदा

UP NEWS: घर में अकेली महिला की हत्या, बदमाशों ने चाकू से गोदा

UP NEWS: यूपी के हापुड जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में घर में अकेली एक महिला की बदमाशों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी राहुल शर्मा अपनी पत्नी रीता शर्मा (39) के साथ रहता था तथा उसका बेटा मेरठ में अपने दादा के पास रहता है। मंगलवार सुबह घर में बेड पर रीता का शव खून से लथपथ मिला, उनकी गर्दन और चेहरे पर चाकू से कई वार किए गए थे। पति का मानना है कि वह किसी काम से घर से बाहर गया था जैसे ही वह घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को खून में लतत देखा, जिसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पति का मानना है कि बदमाशों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद उसकी पत्नी की हत्या की है, तो वहीं एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला के मायके पक्ष की तरफ से पति पर हत्या का संदेश किया जा रहा है जो चोरी की सूचना बताई जा रही है वह घटना को बदलने की कोशिश हो सकती है, फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है और हर पहलू से घटना की जानकारी की जा रही है।

Leave a comment