Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: मऊ में मातम में बदली शादी की खुशियां, दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र, पत्नी समेत पांच लोगों की मौत

UP News: मऊ में मातम में बदली शादी की खुशियां, दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र, पत्नी समेत पांच लोगों की मौत

Mau Road Accident: उत्तर प्रदेश के मऊ में शादी की खुशिया मातम में बदल गई। जहां एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो कर दूसरी लेन पर जाकर ट्रैलर से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा मऊ जिले के वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर के पास हुआ। सुबह करीब तीन बजे स्कॉर्पियो चालक को झपकी आ गई और स्कॉपियों दूसरी लेन में चाकर ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में पिता-पुत्र, पत्नी समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बता दें कि पूरा परिवार रांची से अपनी बेटी की शादी करके वापस घट लौट रहे थे। तभी रास्ते में इतना भीषण हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

Also read: Uttar Pradesh News: यूपी ATS को मिली बड़ी कामयाबी, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में रहने वाला आरोपी गिरफ्तार

मृतकों की हुई पहचान  

पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली गई है। मरने वालों में 60 वर्षीय विनय श्रीवास्तव, 58 वर्षीय अर्चना, 27 वर्षीय कृतार्थ, चालक बिहार प्रांत के गया जिले के मोहनपुर थाना के मटिहानी निवासी 20 वर्षीय रविन्द्र यादव व 28 वर्षीय पुरुषोत्तम कुमार शामिल है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: आम आदमी पार्टी पर अनिल विज ने किया कटाक्ष, कहा- झूठ का घड़ा फूट गया है

HARYANA NEWS: आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। जिसको लेकर हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का झूठ का घड़ा फूट गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग को लेकर अनिल विज ने कहा कि ये मोदी की लहर है। मोदी की वजह से इतनी वोटें पड़ी है। लोग घरों से निकल निकल कर वोट डालने आए है।

नूंह में पुलिस-हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी और सिपाही घायल

हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस और एक वांटेड हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। यह घटना पुन्हाना क्षेत्र के गांव नई में हुई, जहां पुलिस की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के लिए कार्रवाई की।

UP NEWS: झांसी में दिल दहला देने वाली वारदात, पहले बेटे की हत्या; फिर पिता ने दी जान

Jhansi Crime News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक पिता ने अपने 3 साल के मासूम बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी। फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। बच्चा अपनी मां के पास सोया था। आरोपी पिता पड़ोसी की शादी से देर रात लौटकर आया। शराब के नशे में वह बच्चे को उठाकर कमरे में ले गया। कमरा बंद करके वारदात को अंजाम दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast