HARYANA NEWS: आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। जिसको लेकर हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का झूठ का घड़ा फूट गया है। वहीं पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग को लेकर अनिल विज ने कहा कि ये मोदी की लहर है। मोदी की वजह से इतनी वोटें पड़ी है। लोग घरों से निकल निकल कर वोट डालने आए है।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी कैंडिडेट पर हुए हमले को लेकर अनिल विज ने कहा कि इस बात पश्चिम बंगाल में बहुत ही शांतिपूर्व ढंग से चुनाव हुए है। उन्होंने इसे चुनाव आयोग और कुशल प्रशासन की वजह से हो पाया है। इनलो नेता अभय चौटाला का बयान कि मुख्यमंत्री नायब सैनी हरियाणा को बिहार बनाने पर लगे है जिसपर अनिल विज ने कहा कि हरियाणा तो हरियाणा है और हरियाणा ही रहेगा उनको अगर बिहार नजर आने लगा है तो ये उनकी नजर का दोष है।
Also read: नूंह में पुलिस-हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी और सिपाही घायल
7 सासदों ने आप किया अलविदा
आपको बता दें कि बीते दिन आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा समेत पार्टी के सात सांसदों ने साथ छोड़ दिया है। इस घटनाक्रम ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है और पार्टी के अंदरूनी हालात, नेतृत्व और आने वाले चुनावों पर असर को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।