Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: विराट कोहली के जोश से गरमाया माहौल, RCB टाइटल बचाने को तैयार

IPL 2026: विराट कोहली के जोश से गरमाया माहौल, RCB टाइटल बचाने को तैयार

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत अब करीब है और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह चरम पर है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार भी खिताब बचाने के इरादे से मैदान में उतरने जा रही है। टीम 28 मार्च को अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहला मुकाबला खेलेगी।

पहले ही गरमाया माहौल

मैच से पहले ही माहौल तब और गरमा गया जब टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में कोहली ने कहा कि हर बार जब वह RCB की जर्सी पहनते हैं, तो अपना 100 प्रतिशत देते हैं और इस बार भी वह एक खास पारी खेलने के लिए तैयार हैं। उनके इस बयान ने फैंस के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है। पिछले सीजन में रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने इतिहास रचते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी। फाइनल मुकाबले में टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता। उस मैच में विराट कोहली ने 43 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

कोहली और RCB का रिश्ता

कोहली और RCB का रिश्ता बेहद खास है। उन्होंने टीम के लिए 267 मैचों में 8661 रन बनाए हैं, जिसमें 8 शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 2016 में रहा, जब उन्होंने एक सीजन में 973 रन बनाए थे। इस बार RCB को शुरुआत में ही मजबूत टीमों से टक्कर मिलनी है। SRH के बाद टीम 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से भिड़ेगी। इसके बाद 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) और 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुकाबला होगा।

फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ को स्टेडियम में मैच आयोजन की मंजूरी मिल गई है। इससे बेंगलुरु में एक बार फिर शानदार क्रिकेट माहौल देखने को मिलेगा। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या RCB इस बार भी अपना खिताब बचा पाएगी या नहीं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast