Search KhabarFast

Press ESC to close

वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर दिखे संदिग्ध ड्रोन, अमेरिकी अधिकारी की बढ़ी टेंशन

वाशिंगटन में आर्मी बेस के ऊपर दिखे संदिग्ध ड्रोन, अमेरिकी अधिकारी की बढ़ी टेंशन

Israel Iran War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में एक सैन्य अड्डे के ऊपर अज्ञात ड्रोन देखे गए हैं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। अमेरीकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह ड्रोन उस इलाके के ऊपर देखे गए जहां अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ का निवास है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये ड्रोन कहां से आए और इनका उद्देश्य क्या है।

कई बार रात के समय दिखा ड्रोन

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 10 दिनों में कई बार रात के समय फोर्ट लेस्ली जे. मैकनेयर के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं। ये जगह काफी संवेदनशील मानी जाती है, इसलिए इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण देश में हाई अलर्ट जारी है। ऐसे में सेना हर संभावित खतरे पर नजर रख रही है। ड्रोन की इस गतिविधि के बाद सैन्य अड्डे की सुरक्षा और भी कड़ी कर दी गई है।\\

व्हाइट हाउस में बुलाई गई बैठक

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए व्हाइट हाउस में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में ड्रोन के खतरे से निपटने के उपायों और सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा वैश्विक हालात में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। ड्रोन तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल ने नए तरह के खतरे पैदा कर दिए हैं, जिनसे निपटने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है। कुल मिलाकर, वाशिंगटन में ड्रोन की यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब दुनिया पहले ही युद्ध के तनाव से जूझ रही है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान टकराए, यात्री सुरक्षित

Two Air planes collide:दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकास एयर की फ्लाइट से टकरा गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता के मुताबिक, इस घटना में स्पाइसजेट विमान का राइट विंग क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं, दूसरे विमान के लेफ्ट हैंड हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर को भी नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद स्पाइसजेट का यह विमान दिल्ली में ही ग्राउंड कर दिया गया है। फिलहाल इसे उड़ान के लिए उपयोग में नहीं लिया जा रहा है।

बेटे की चाहत बनी त्रासदी...अहमदाबाद में कपल ने बेटियों को दिया जहर! जानिए क्या है पूरा मामला

Ahmedabad Dosa Death Case: गुजरात के अहमदाबाद में चांदखेड़ा इलाके का डोसा डेथ केस अब एक साधारण फूड पॉइजनिंग से आगे बढ़कर खौफनाक हत्याकांड का रूप ले चुका है।

‘जिस-जिसने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है’ लोकसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष का दिया संदेश

Nari Shakti Vandan Adhiniyam: लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन पर तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि "हमारे देश में जब से महिला आरक्षण को लेकर चर्चा हुई और उसके बाद जब-जब चुनाव आया है, महिलाओं को मिलने वाले इस अधिकार का जिस-जिस ने विरोध किया है, महिलाओं ने उसे माफ नहीं किया है। 2024 के चुनाव में ऐसा नहीं हुआ, ऐसा इसलिए नहीं हुआ क्योंकि तब सबने सर्वसम्मति से इसे पारित किया तो यह विषय ही नहीं रहा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें