Search KhabarFast

Press ESC to close

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी गिरा धड़ाम, निवेशकों को भारी नुकसान

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी गिरा धड़ाम, निवेशकों को भारी नुकसान

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 19 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली। BSE Sensex और NSE Nifty ने पिछले तीन दिनों की तेजी को तोड़ते हुए गिरावट दर्ज की। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण बाजार पर दबाव बना। सुबह 9:16 बजे सेंसेक्स 1636 अंकों की गिरावट के साथ 75,068 पर आ गया, जबकि निफ्टी 505 अंक गिरकर 23,272 के स्तर पर पहुंच गया। इस गिरावट से निवेशकों को भारी नुकसान हुआ और बाजार खुलते ही करीब 6.53 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति घट गई। 

बाजार में गिरावट का असर बड़े शेयरों पर भी दिखा। HDFC Bank के शेयर करीब 3.8% टूटे, वहीं Larsen & Toubro, Axis Bank, Adani Ports और Mahindra & Mahindra के शेयरों में भी 2 से 3% तक की गिरावट आई।

क्या कहते हैं विशेषज्ञों?

विशेषज्ञों के अनुसार, इजरायल द्वारा ईरान की गैस संरचना पर हमले के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया है, जो भारत जैसे तेल आयात करने वाले देश के लिए चिंता की बात है। एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई। जापान का निक्केई, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और हांगकांग का हैंग सेंग सभी नुकसान में रहे। वहीं अमेरिकी बाजार भी कमजोर बंद हुए, जिससे वैश्विक संकेत नकारात्मक रहे।

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ता है और कच्चे तेल की कीमतें ऊंची बनी रहती हैं, तो भारतीय बाजार में और गिरावट आ सकती है। तकनीकी विश्लेषकों के अनुसार, निफ्टी के लिए 23,300–23,350 का स्तर अहम सपोर्ट है, जबकि 23,000 को मजबूत आधार माना जा रहा है। वहीं सेंसेक्स के लिए 76,000 के आसपास मजबूत सपोर्ट देखा जा रहा है। कुल मिलाकर, वैश्विक तनाव और तेल की बढ़ती कीमतों के कारण शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट! 26 से 30 सितंबर तक...लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं ठप, इस दिन हड़ताल पर रहेंगे कर्मचारी

Banking Services: सितंबर महीने का आखिरी हफ्ता चल रहा है। ऐसे में अगर आपका बैंक का काम पेंडिंग है, तो बिना देर किए काम समय पर निपटा लें। बता दें, 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। लेकिन इसके बाद भी आप बैंक का काम नहीं करा सकेंगे।

Gold and Silver Prices: US से आई इस खबर की वजह से सोने की चमक हुई फीकी, चांदी भी हुई सस्ती, जानें क्या है नए दाम

Gold and Silver Prices: सोमवार को सोने-चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। गिरावट के कमोडिटी मार्केट (MCX) में सोना 153050 रुपये पर आ चुका है। सोने में 1300 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दूसरी तरफ चांदी में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी में 2400 रुपये की गिरावट के बाद 2,39,399 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: सोना फिर चढ़ा, चांदी में भी तेजी, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 21 September 2026: पश्चिम देशों में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के दामों में बढ़ोत्तरी के बीच सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार खुलने से पहले MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव बढ़कर 1,54,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,981 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार सोने की कीमत 1,54,970 रुपये प्रति 10 ग्राम और अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव 4,414 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया। दिल्ली में सभी टैक्स समेत 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक यह 1,55,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरी ओर चांदी के भाव में भी बढ़त देखने को मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast