Search KhabarFast

Press ESC to close

भारत में बेसबॉल को नई उड़ान, MLB ने रिलायंस के साथ मिलाया हाथ, मुंबई में होगा लाइव इवेंट

भारत में बेसबॉल को नई उड़ान, MLB ने रिलायंस के साथ मिलाया हाथ, मुंबई में होगा लाइव इवेंट

Baseball In India: भारत में बेसबॉल को नई पहचान दिलाने की दिशा में मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने बड़ा कदम उठाया है। MLB ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी राइज़ वर्ल्डवाइड (RISE Worldwide) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में बेसबॉल को लोकप्रिय बनाना और युवाओं के बीच इस खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है।

इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थाएं मिलकर भारत में बेसबॉल के प्रचार-प्रसार के लिए कई बड़े अभियान चलाएंगी। इसमें मार्केटिंग कैंपेन, सोशल मीडिया प्रमोशन, डिजिटल कंटेंट और लाइव इवेंट्स शामिल होंगे। खास बात यह है कि अक्टूबर 2026 में मुंबई में एक भव्य लाइव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां भारतीय दर्शकों को बेसबॉल का रोमांच करीब से देखने का मौका मिलेगा।

भारत में बेसबॉल को बढ़ावा देने पर जोर

एमएलबी कई वर्षों से भारत में बेसबॉल को बढ़ावा देने पर काम कर रहा है। 2019 में नई दिल्ली में दफ़्तर खोलने के बाद से लीग इस खेल के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाने के लिए जुटी हुई है। भारत में स्कूलों में “एमएलबी फर्स्ट पिच” कार्यक्रम शुरू किया। युवाओं के लिए “एमएलबी कप” प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। इसके साथ एमएलबी पोस्ट-सीज़न मुकाबलों का प्रसारण भी भारत में किया गया।

इंडियन बेसबॉल ड्रीम्स” जैसे भारत-केंद्रित कार्यक्रम भी शुरू

एमएलबी ने “इंडियन बेसबॉल ड्रीम्स” जैसे भारत-केंद्रित कार्यक्रम भी शुरू किए। इनसे लोगों में बेसबॉल के प्रति रुचि बढ़ी है। एमएलबी के व्यवसाय और मीडिया उपआयुक्त नोआ गार्डन ने कहा, “यह साझेदारी एमएलबी की अंतरराष्ट्रीय विकास रणनीति में एक मील का पत्थर है। राइज़ के साथ काम करके हम बेसबॉल के रोमांच को ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे और साथ ही खेल के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेंगे।”

राइज़ वर्ल्डवाइड के प्रमुख निखिल बारदिया ने कहा, “भारत का खेल बाज़ार लगातार नई संभावनाएं गढ़ रहा है। बेसबॉल की वैश्विक लोकप्रियता को देखते हुए  मुझे लगता है कि ये सही समय है कि इसे भारतीय दर्शकों के और करीब लाया जाए। राइज़ वर्ल्डवाइड, एमएलबी के साथ साझेदारी कर लोगों को बेसबॉल के रोमांच से रूबरू कराने को लेकर उत्साहित है। ऐसे रोमांचक अनुभव बेसबॉल को भारत में नए दर्शकों तक पहुँचाने में मददगार साबित होंगे।” राइज़ वर्ल्डवाइड खेल और मीडिया क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है। कंपनी भारत में बेसबॉल को नए दर्शकों तक पहुंचाने के लिए काम करेगी।

दोनों संगठन मिलकर नए कार्यक्रम और ज़मीनी स्तर की पहल शुरू करेंगे ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग बेसबॉल से जुड़ सकें। मार्च में हुए वर्ल्ड बेसबॉल क्लासिक के बाद एमएलबी अब भारत में भी इस खेल को तेज़ी से आगे बढ़ाना चाहता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ऋषभ पंत की टिप्पणी से मचा बवाल! जानबूझ कर कही या​​ फिर उनके मुंह से निकल गई ऐसी बात?

IPL 2026: ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जाइंटस के लिए प्लेऑफ का रास्ता बंद हो चुका है। अब लखनऊ अपना आखिरी मैच जीतकर सम्मान के साथ विदा होना चाहेगा। आईपीएल शुरू होने से पहले पंत ने जो ख्वाब देखे थे, वह चकनाचूर हो गया है। अब इस सीजन की दुर्गति को भुलाकर आने वाले सीजन पर विचार करना होगा।

शादी से पहले पिता बने ये मशहूर क्रिकेटर, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

क्रिकेटरों की जिंदगी सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं होती, बल्कि उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती है। दुनिया के कई बड़े क्रिकेटर ऐसे रहे हैं, जो शादी से पहले ही पिता बन गए थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast