Mathura News: यूपी के मथुरा जिले में स्थित यमुना नदी में स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां जुगल घाट और कैलाश घाट पर गहरे पानी में 4 चार श्रद्धालु डूब गए। इस हादसे में वृंदावन जुगल घाट और बलदेव के कैलाश घाट से 2 श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए गए है। दो श्रद्धालुओं की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
आगरा के शाहगंज से बलदेव क्षेत्र में कैलाश घाट पर 3 श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे थे। यहां 3 श्रद्धालु गहरे पानी में डूब गए। जुगल घाट से बरामद श्रद्धालु के शव की शिनाख्त नितिन के रूप में हुई। इससे पहले नाव हादसे में 16 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया है। यमुना घाटों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती केवल दस्तावेजों में ही सीमित होकर रह गई है। डूबने वाले युवकों की पहचान आंसू (22) पुत्र चौआ, डेविड (22) पुत्र घनश्याम निवासी माहौल नगर, गली नंबर 4 बोदला, आगरा और अहले हसन (20) पुत्र चवुआ निवासी थाना राया के रूप में हुई है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, अहले हसन का शव बरामद कर लिया गया। आंसू और डेविड की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और पुलिस टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उधर, घटना की जानकारी पर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
अगला कदम रखते ही श्रद्धालु नदी में डूब जाते हैं- राम प्रवेश
नाविक राम प्रवेश ने बताया कि नदी में चल रही ड्रेजिंग करने वाली मशीन चलने के कारण कहीं तीस तो कहीं चालीस फीट गहराई हो गई है। नदी की गहराई समतल न होने से श्रद्धालुओं को गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। यही कारण है कि अगला कदम रखते ही श्रद्धालु नदी में डूब जाते हैं