Mainpuri Crime: लड़की को पंसद नहीं आया लड़का, तभी युवक ने लड़की को मार दी गोली, फिर.....

Mainpuri Crime: लड़की को पंसद नहीं आया लड़का,  तभी युवक ने लड़की को मार दी गोली, फिर.....

Mainpuri Crime: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक मैरिज होल में लड़का-लड़की को दिखाने की रश्म चल रही थी,लड़की को लड़का नहीं पसंद आया, तभी लड़के ने कमर से निकाला तमंचा और सीधा लड़की पर फायर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल लड़की को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।  

दरअसल, मामला मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र का है बुधवार को अपराह्न लगभग 3 बजे ग्राम भैंसरोली में स्थित शगुन मैरिज होम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम नगला राम सहाय थाना भोगांव के रहने वाले रघुवीर सिंह की पुत्री दीपशिखा को थाना एलाऊ के सगामई निवासी अमुख पुत्र राजेश देखने के लिए आया हुआ था,कुछ देर बातचीत के बाद अचानक माहौल बिगड़ गया और दोनों पक्षों में जोर शोर से कहासुनी होने लगी जिसके चलते दीपशिखा ने शादी से इंकार कर दिया,जिस पर आरोपी अमुख ने तैस में आ गया और उसने दीपशिखा के सर में तमंचे से गोली मार दी,गोली मारने के बाद आरोपी अमुख घटना स्थल से परिवार वालों के साथ फरार हो गया।

आरोपी की तालश में जुटी पुलिस

गेस्ट हाउस संचालक ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल से तमंचा बरामद किया। घटना स्थल से आरोपी द्वारा लाई गई बाइक पेंशन प्रो व एक कार भी पुलिस को बरामद हुई है जिसे आरोपी उसके परिवार वाले छोड़ कर भाग गए थे, युवती को गंभीर हालत में जिलचिकत्सकाय लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उपचार हेतु उसे सैफई रैफर कर दिया, घटना स्थल पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार और क्षेत्राधिकारी भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा ने साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया और गेस्ट हाउस मालिक से जानकारी जुटाई है और तहरीर प्राप्त होने पर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

Leave a comment