यूपी के गोंडा में 3 बहनों पर सोते वक्त युवक ने फेंका शराब, मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के गोंडा में 3 बहनों पर सोते वक्त युवक ने फेंका शराब, मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली. हाथरस कांड को लेकर मचे बवाल के बीच यूपी से एक ओर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यूपी के गोंडा जिले में तीन बहनों पर एसिड अटैक की बड़ी घटना सामने आई है. रिपोर्ट्स के अनुसार  सोमवार रात सोते समय तीनों बहनों पर एक युवक ने तेजाब फेंक दिया, जिसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसिड अटैक की यह दर्दनाक घटना यूपी के गोंडा जिले के पसका गांव की है. खबरों की मानें तो यहां सोमवार को गांव की तीन बहनों पर एक युवक ने तेजाब फेंस दिया. उन पर ये एसिड अटैक उस वक्त हुआ जब तीनों बहनें रात को छत पर एक साथ सो रही थीं.

इस अटैक में सबसे बड़ी बहन ज्यादा एसिड से झुलस गई है, वहीं बाकि दोनों बहनों पर भी एसिड के छींटे पड़े हैं. इस घटना के तुरंत बाद आनन-फानन में तीनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहां उनका इलाज जारी है.

एसिड अटैक में बड़ी बेटी के 35 फीसदी झुलसने की खबर है, वहीं उससे छोटी बहन एसिड अटैक से 25 फीसदी झुलस चुकी है, जबकि तीसरी बहन के शरीर की 5 फीसदी हिस्सा एसिड अटैक का शिकार हो चुकी है. वहीं मामले में पुलिस भी काफी एक्टिव हो चुकी है और घटना के जांच में जुट चुकी हैं.

 

 

 

 

 

Leave a comment