MUKHTAR ANSARI DEATH LIVE UPDATE: मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार वालों को मिली एंट्री

MUKHTAR ANSARI DEATH LIVE UPDATE: मुख्तार अंसारी को किया गया सुपुर्द-ए-खाक, कब्रिस्तान में सिर्फ परिवार वालों को मिली एंट्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी को मोहम्मदाबाद के कालीबाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंसारी के जनाजे के समय लोगों की काफी भीड़ उमड़ गई। हालांकि किसी भी व्यक्ति को कब्रिस्तान में जाने की अनुमति दी गई थी। केवल परिवार वालों के कब्रिस्तान में जाने की अनुमति दी गई थी। पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी थी। साथ ही मौके पर डीएम सहित प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे।

सुपुर्द-ए-खाक से पहले पढ़ी गई नमाज

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के सुपुर्द-ए-खाक से पहले नमाज़-ए-जनाज़ा की रस्म अदा की गई। मुख्तार अंसारी के जनाजे में लोगों का हुजूम उमड़ा।

देर रात गाजी पुर पहुंचा शव 

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का शव उनके पैतृक गांव गाजीपुर पहुंच चुका है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात की गई है। मुख्तार अंसारी को दफनाने के लिए काली बाग स्थित अंसारी परिवार के कब्रिस्तान में कब्र खोदी गई है। ये कब्र मुख्तार के पिता की कब्र के बगल में है।

सुबह 10 बजे दफनाया जाएगा

सपा विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने चाचा मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उनके चाचा मुख्तार अंसारी का कल रात इंतकाल हो गया था और शनिवार सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) के कालीबाग कब्रिस्तान में उन्हें दफनाया जायेगा।

मुख्तार का पोस्टमार्टम बांदा में हुआ

दरअसल, अंसारी का पोस्टमॉर्टम यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर बांदा में किया गया था। उनके पार्थिव शरीर को ले जाने वाला काफिला ग़ाज़ीपुर पहुंचने से पहले फ़तेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज और वाराणसी जिलों से होकर गुजरेगा। अंसारी के वकील नसीम हैदर ने बताया कि उम्मीद है कि देर रात तक शव गाजीपुर पहुंच जाएगा। इसलिए अंतिम संस्कार अगले दिन शनिवार को किया जाएगा।

सुनियोजित हत्या का आरोप

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर ने बांदा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि उनके पिता की योजनाबद्ध तरीके से हत्या की गई है। उन्होंने मांग की है कि उनके पिता का पोस्टमार्टम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कराया जाए। उमर अंसारी ने पत्र में लिखा, 'हमें बांदा के प्रशासन और डॉक्टरों की टीम से न्याय मिलने का कोई भरोसा नहीं है।'

Leave a comment