AMERICA में फिर अज्ञात हमलावरों ने 2 लोगों को उतारा मौत के घाट, 5 गंभीर रूप से घायल

AMERICA  में फिर अज्ञात हमलावरों ने 2 लोगों को उतारा मौत के घाट, 5 गंभीर रूप से घायल

US Shooting: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। अब अमेरिका में बीते शनिवार रात एरिजोना राज्य में भीषण गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि, इस घटना को अज्ञात हमलावरों द्वारा अंजाम दिया गया है। यह घटना तब हुई जब अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर एक सभा चल रहा थी इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसा दी। इस गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  मृतकों की उम्र 19 और 20 वर्ष थी। वहीं घायलों की उम्र 15 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही हमले का शिकार हुए सभी पुरुष हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि,जब हम घटनास्थल का जायजा लेने मौके पर पहुंचे थे तब कई लोग गोली लगने की वजह से गंभीर रूप से घायल पड़े थे। यह गोलीबारी की घटना साउथ जे एडवर्ड ड्राइव पर हुई थी। हालांकि अब तक जांच के दौरान अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावरों की इस हमला करने के पीछे क्या मंशा थी और हमलावर कितने थे। पुलिस ने कहा कि अभी इस मामले की जांच की जा रही हैं किसा को भी बक्षा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा कि  मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

Leave a comment