Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: तेज रफ्तार और रीलबाजी बनी काल, बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में 4 की मौके पर मौत; 1 घायल

UP News: तेज रफ्तार और रीलबाजी बनी काल, बाइक-ट्रैक्टर टक्कर में 4 की मौके पर मौत; 1 घायल

Kaushambi Bike Accident: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बाइक सवार 5 युवकों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। ये हादसा गुरुवार रात करारी थाना क्षेत्र के दरियापुर चौराहा के पास हुआ। जब तेज रफ्तार बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जोरदार टक्कर हुई। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और 5 युवकों में से चार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कहां-कैसे हुआ ये हादसा?

पुलिस जांच के अनुसार, पांचों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घनपरा गांव से दरियापुर जा रहे थे। लेकिन तभी अचानक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से सीधी टक्कर हो गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और 5 युवकों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हुआ। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे से कुछ समय पहले युवकों ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें देखा जा सकता है कि वह सभी रील बना रहे थे। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

Also read: UP News: बरेली में मौत बनकर आया तूफान! बरेली में आंधी ने ली 4 लोगों की जान

सूचना मिलते ही एसपी, सीओ सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचे और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद मृतकों की पहचान की गई। हादसे में राहुल, आकाश सरोज (25 ), अमन ( 22 ) और संजीत की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि आकाश और अमन रिश्ते में चाचा भतीजे थे। इस जोरदार टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर फरार हो गया। वहीं, अब पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नकली ग्राहक बनकर ज्वेलरी शॉप में करीब 7 लाख की लूट! देहरादून में 76 साल की दादी निकली चोरों की 'आका'

Dehradun News: देवभूमि उत्तराखंड से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है| दरअसल देहरादून स्थित डोईवाला नगर के ज्वेलर्स की दुकान को महाराष्ट्र के शातिर चोरों की गैंग ने लूट लिया है| पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 76 साल की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है|

पांच दिनों में चार बच्चों को दिया जन्म, यूपी की महिला का अनोखा मामला बना चर्चा का विषय

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली 31 वर्षीय अमीना ने एक बेहद अनोखे और चुनौतीपूर्ण मेडिकल मामले में पांच दिनों के भीतर चार बच्चों को जन्म दिया है।

उत्तराखंड में मई में भी बदला मौसम, बदलते मौसम में बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

Uttarakhand News: उत्तराखंड में मई महीने के बावजूद मौसम लगातार बदल रहा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश और तापमान के उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के मौसम में वायरल संक्रमण, सर्दी-जुकाम और अन्य मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast