Search KhabarFast

Press ESC to close

Under-19 Asia Cup 2025: टीम इंडिया की हुई घोषणा, वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल; जानें किसे मिली कप्तानी

Under-19 Asia Cup 2025: टीम इंडिया की हुई घोषणा, वैभव सूर्यवंशी मचाएंगे धमाल; जानें किसे मिली कप्तानी

Under-19 Asia Cup 2025: एसीसी मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। जूनियर क्रिकेट समिति ने इस टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम का चुनाव किया गया है। टीम की कप्तानी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे संभालेंगे। वहीं, विहान मल्होत्रा को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई।

ग्रुप-ए में ये टीम है शामिल

इनके अलावा, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जो अपने बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 12 दिसंबर, 2025 से दुबई में इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान और अन्य दो क्वालिफायर टीम्स के साथ रखा गया है। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के अलावा एक क्वालिफायर टीम शामिल हैं।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का पहला मैच 12 दिसंबर को क्वालिफायर-1 टीम के साथ होगा। फिर 14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान की टक्कर देखने को मिलेगी, जिस पर सबकी नजर बनी हुई है। वहीं 16 दिसंबर को भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का अपना आखिरी मुकाबला क्वालिफायर-3 टीम से खेलेगी।

टीम इंडिया हुई तैयार

एशिया कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में आयुष म्हात्रे, विहान मल्होत्रा, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू, हरवंश सिंह, कनिष्क चौहान, युवराज गोहिल, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन और एरॉन जॉर्ज को शामिल किया गया। वहीं, स्टैंडबाय खिलाड़ी में हेमचूडेशन जे, राहुल कुमार, आदित्य रावत और बीके किशोर को रखा गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

जसप्रीत बुमराह रहे पीछे...टेस्ट क्रिकेट में बदला ताज, पहली बार नंबर-1 बने मिचेल स्टार्क

टेस्ट क्रिकेट की गेंदबाजी रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पहली बार अपने करियर में ICC Men's Test Bowling Rankings में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है।

सूर्यवशी ने बल्ले नहीं गेंद से मैदान पर बरपाया कहर, एक ही ओवर में लगा दी विकेटों की झड़ी

Vaibhav Sooryavanshi:वैभव सूर्यवंशी की वापसी मैदान पर हो गई है। बेंगलुरु में खेले जा रहे दलीप ट्ऱॉफी के फाइनल में सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन किया है। ईस्ट जोन की तरफ से खेल रहे 15 साल के वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाकर विरोधी खेमे में हड़कंप मचा दिया।

भारत की जीत से WTC अंक तालिका में होगा बड़ा बदलाव, नंबर-4 पर पहुंच सकती है टीम इंडिया

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC के तहत भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। यह मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast